THE CG NEWS
दुर्ग। गणेश चतुर्थी पर्व के अवसर पर पद्मनाभपुर मिनी स्टेडियम में गणपति बप्पा की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है। साउथ व उज्जैन से आए पंडितो ने पूजा अर्चना के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की।
बप्पा के प्रथम दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। विध्नहर्ता और मंगलकर्ता भगवान गणेश के दरबार मे भक्त आस्था के साथ पहुँचने लगे हैं। समिति के सदस्य राजेश शर्मा ने बताया कि 21 नदियों सहित रामेश्वर धाम से लाए जल से अभिषेक किया जाएगा व प्रतिदिन 1008 रुद्राक्ष व महाप्रसाद का वितरण होगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
