Breaking News

बदहाल शहर की दशा सुधारने कांग्रेसजनों ने निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

  • शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले ने नगर निगम की नाकामियां गिनाई

THE CG NEWS

दुर्ग। आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल और नगर निगम दुर्ग के नेता प्रतिपक्ष  संजय कोहले के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने निगम आयुक्त लीना कोसम को समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

बाकलीवाल ने आयुक्त को अवगत कराया कि नगर निगम की लचर कार्यप्रणाली के कारण स्थिति बदतर हो गई है। विपक्षी पार्षदों के अलावा सत्ता पक्ष के पार्षद भी अपने वार्ड से बाहर नहीं जा पा रहे हैं और निगम की कार्यप्रणाली से परेशान हैं। शहर की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है।

ज्ञापन में 5 प्रमुख समस्याओं को पूरा करने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को शीघ्र पूर्ण किया जाए।शहर की लचर और अव्यवस्थित प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। कचरा निष्पादन व साफ-सफाई व्यवस्था नियमित की जाए। बार-बार हो रहे जल संकट का स्थायी समाधान कर नियमित पेयजल आपूर्ति की जाए। सड़कों पर बैठे आवारा मवेशियों के कारण हो रही दुर्घटनाओं को रोकने हेतु उचित प्रबंधन किया जाए।

इसके साथ ही चंडी मंदिर से उरला, गया नगर, रामनगर होते हुए राम मैरिज गार्डन तक 8 कि.मी. की जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग भी की गई, जिसकी प्रतिलिपि जिलाधीश और PWD के मुख्य कार्यपालन अभियंता को भी दी गई है।

आयुक्त लीना कोसम ने सभी समस्याओं पर 7 दिवस के भीतर कार्यवाही का आश्वासन दिया। निराकरण न होने पर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।

इस मौके पर प्रमुख रूप से उप नेता प्रतिपक्ष विजयंत पटेल, संगठन प्रभारी महामंत्री रायसिंह ढिकोला, पार्षद संगीता सोनी, पार्षद दीपक साहू, पूर्व पार्षद हमीद खोखर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद कपूर ताम्रकार, गुरदीप सिंह भाटिया, सुनीत घोष, देव सिन्हा, मनीष सोनवानी, निखिल खिचरिया, अमोल जैन, भीमसेन, पाशी अली, चिराग शर्मा, गौरव उमरे, हिमांशु शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Check Also

विश्व सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में छत्तीसगढ़ की सक्रिय सहभागिता, कचरे से संसाधन बनाने की तकनीकों पर मंथन

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने टीम के साथ राज्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!