Breaking News

जशपुर के दूरस्थ वनांचल में उच्च शिक्षा का नया सवेरा

  • फरसाबहार और करडेगा में खुले नवीन शासकीय कॉलेज, 19 सितंबर तक प्रवेश का सुनहरा अवसर

THE CG NEWS

रायपुर। राज्य सरकार उच्च शिक्षा के परिदृश्य में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप, राज्य के हर जिले में बहुसंकायी और अनुसंधान-केंद्रित शिक्षण संस्थानों की परिकल्पना को साकार किया जा रहा है।

के जशपुर जिले के सुदूर और दुर्गम अंचलों में ज्ञान की नई रोशनी फैल रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विज़न और प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता के चलते जशपुर के अंतिम छोर पर बसे ग्रामीण क्षेत्रों तक उच्च शिक्षा का विस्तार हो रहा है। इसी दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए दुलदुला जनपद के करडेगा और फरसाबहार में दो नवीन शासकीय महाविद्यालयों की स्थापना को मंजूरी दी गई है।

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से शुरू हो रहे इन दोनों महाविद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया अब पूरे जोर-शोर से जारी है, जिससे पूरे क्षेत्र के युवाओं और ग्रामीण परिवारों में उत्साह का माहौल है।

​घर के पास कॉलेज: ग्रामीण प्रतिभाओं और बालिकाओं के लिए वरदान

वर्षों से जशपुर के वनांचल क्षेत्रों के मेधावी विद्यार्थियों को 12वीं के बाद उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए अपने घरों से दूर बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था। आर्थिक मजबूरियों और दूरी के कारण कई बार प्रतिभावान छात्र, विशेषकर बालिकाएं, आगे की पढ़ाई छोड़ने पर मजबूर हो जाती थीं।

​करडेगा और फरसाबहार में शासकीय कॉलेजों की शुरुआत

करडेगा और फरसाबहार में शासकीय कॉलेजों की शुरुआत से अब विद्यार्थियों को उनके घर के समीप ही गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध होगी। इससे न केवल बालिकाओं के ड्रॉप-आउट रेट में बड़ी गिरावट आएगी, बल्कि उनकी उच्च शिक्षा में निरंतरता और आत्मनिर्भरता को भी नई शक्ति मिलेगी।

प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 19 सितंबर 2026 निर्धारित

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दोनों ही महाविद्यालयों में ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से प्रवेश पंजीयन चालू है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। ​ज़िला प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील  है कि वे अंतिम तिथि का इंतज़ार किए बिना 19 सितंबर तक अपनी प्रवेश प्रक्रिया समय पर पूरी कर इस अवसर का लाभ उठाएं।

Check Also

बदहाल शहर की दशा सुधारने कांग्रेसजनों ने निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले ने नगर निगम की नाकामियां गिनाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!