Breaking News

भूपेश बघेल के काफिले पर हमला बेहद गंभीर और चिंताजनक घटना, मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी : अरुण वोरा

THE CG NEWS

दुर्ग। असम के नोगांव में चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री व असम कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई सहित कांग्रेस नेताओं के काफिले पर हुए पथराव की घटना पर पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

वोरा ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेताओं के काफिले पर पत्थर और बोतलों से हमला किया जाना बेहद गंभीर और चिंताजनक घटना है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद और विरोध अपनी जगह हैं, लेकिन हिंसा और डर का माहौल किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिस काफिले में भूपेश बघेल, गौरव गोगोई सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद थे, उस पर पथराव से कई वाहनों को नुकसान पहुंचा और कांग्रेस नेताओं के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। ऐसी घटनाओं से चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और नेताओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

वोरा ने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। चुनाव प्रचार के दौरान सभी राजनीतिक दलों और उनके नेताओं को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराना प्रशासन और संबंधित संस्थाओं की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता किसी भी तरह की हिंसा से डरने वाले नहीं हैं। लोकतांत्रिक तरीके से जनता के मुद्दों को लेकर कांग्रेस अपनी आवाज मजबूती से उठाती रहेगी।

Check Also

भूपेश बघेल के काफिले पर हमला लोकतंत्र के लिए काला संकेत, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई : आरएन वर्मा

THE CG NEWS दुर्ग। असम में चुनावी कार्यक्रम से लौटते समय छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!