- प्रधानमंत्री-गृहमंत्री की जोड़ी के कथित नापाक मंसूबों को विफल करेगा विपक्ष
- इंडिया गठबंधन के विरोध मार्च में पहली बार बीजद के नेता शामिल
THE CG NEWS
नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग के खिलाफ विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के सांसदों ने मंगलवार को विरोध मार्च निकाला। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के प्रदर्शन में पहली बार बीजेपी की ‘न्यूट्रल सहयोगी’ मानी जाने वाली बीजेडी ने भी शिरकत की।
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने अपने एक्स पोस्ट में बीजेडी सांसदों के मार्च में शामिल होने की जानकारी दी। संसद के मकर द्वार से निकला विपक्ष का मार्च नीति आयोग के पास ही रुक गया। वहां पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी थी।
राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों ने वहां धरना दिया। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। बाद में राहुल गांधी और प्रियंका आकाशवाणी भवन पहुंचे और वहीं पर डट गए।
जयराम ने कहा कि प्रधानमंत्री-गृहमंत्री की जोड़ी के नापाक मंसूबों को विफल करने के लिए विपक्ष की एकजुटता निश्चित रूप से कायम रहेगी, चाहे मामला वोट चोरी का हो या परिसीमन का। भारतीय झूठ पार्टी की विदाई की उल्टी गिनती पहले ही शुरू हो चुकी है। विपक्षी इंडिया गठबंधन का हिस्सा न होने के बावजूद नवीन पटनायक की पार्टी बीजेपी के सांसद भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। बीजेडी सांसद मानस मंगराज और सुलता देव ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा –
आज चुनाव आयोग तक निकाले गए विरोध मार्च में INDIA जनबंधन के सांसद शामिल थे। इस मार्च को निर्वाचन सदन के पास आकाशवाणी भवन के सामने रोक दिया गया। BJD के सांसद भी इसमें शामिल हुए। इसमें कोई संदेह नहीं कि अन्य विपक्षी दल भी नैतिक रूप से इस मार्च के साथ थे, और वे दल भी जो फिलहाल कुछ समय के लिए NDA का हिस्सा हैं। वोट चोरी हो या परिसीमन, PM-HM की जोड़ी के कुटिल मंसूबों को नाकाम करने के लिए विपक्ष की यह एकजुटता निश्चित रूप से कायम रहेगी। भारतीय झूठ पार्टी की विदाई की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
