Breaking News

सीएम साय आज दुर्ग आएंगे, देंगे करोड़ों की सौगातें

THE CG NEWS

दुर्ग/ जिला मुख्यालय दुर्ग में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज आगमन हो रहा है। सीएम के आगमन को देखते हुए प्रशासनिक तैयारी अंतिम चरण में है। तय कार्यक्रम के अनुसार सीएम साय दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से दुर्ग आएंगे। दुर्ग में सीएम विष्णुदेव साय रविशंकर स्टेडियम में आयोजित सेवा सेतु कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर ढाई बजे वे रायपुर के लिये रवाना होंगे।

बुधवार को प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव और कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कार्यक्रम स्थल रवि शंकर स्टेडियम का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने बैडमिंटन कोर्ट में रंगोली तैयार करने और कार्यक्रम स्थल में विभिन्न विभागों के स्टॉल आदि को लेकर निर्देश दिए।

भूमि पूजन कार्यों हेतु आवश्यक तैयारी व विभिन्न योजनाओं के लाभान्वित हितग्राहियों को सामग्री वितरण की तैयारी करने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जी महतारी वंदन योजना की 32वें किस्त की राशि जारी करेंगे। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को इस हेतु समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीएम वीरेंद्र सिंह सहित समस्त विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

जेल रोड से पुलगांव चौक रोड निर्माण में बिजली-पानी शटडाउन : जनता हलाकान

THE CG NEWS दुर्ग। जेल रोड से पुलगांव रोड निर्माण कार्य की सुस्त चाल से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!