Breaking News

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन : लंच के बाद राजघाट जाकर बापू को देंगे श्रद्धांजलि

THE CG NEWS

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध में विपक्ष के नेता गुरुवार को लगातार तीसरे दिन दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खऱगे के बुलावे पर आज विपक्ष के सांसद कनॉट प्लेस के मोएट्स रेस्टोरेंट पहुंच चुके हैं। खरगे ने INDIA ब्लॉक के सांसदों को मोएट्स रेस्टोरेंट में लंच पर बुलाया है।

यहां से सभी सांसद राजघाट जाएंगे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। राजघाट पर पहले से ही सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद हैं। यहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने यहां भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू की है। इसके कारण 5 से ज्यादा लोगों के जुटने पर पाबंदी है।

विपक्षी सांसदों के मोएट्स रेस्टॉरेंट पहुंचने की खबर फैलते ही कनाट प्लेस पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। राजघाट पर भी भारी पुलिस जवान और अर्धसैनिक बल तैनात किये गए हैं।

राहुल-प्रियंका के खिलाफ एफआईआर

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस से मारपीट के मामले में राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की गई। दिल्ली पुलिस के मुताबिक तीन FIR दर्ज हुई हैं। 6 अक्टूबर को मार्च के दौरान आकाशवाणी बिल्डिंग में घुसने के मामले में FIR दर्ज हुई थी।

Check Also

जेल रोड से पुलगांव चौक रोड निर्माण में बिजली-पानी शटडाउन : जनता हलाकान

THE CG NEWS दुर्ग। जेल रोड से पुलगांव रोड निर्माण कार्य की सुस्त चाल से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!