THE CG NEWS
दुर्ग। पुराना बस स्टैंड व्यापारी संघ की बैठक में सभी व्यापारियों ने एकमत से पुराना बस स्टैंड व्यापारी संघ के अध्यक्ष के रूप में कानमल जैन को चुन लिया। उन्हें संघ की कार्यकारिणी बनाने का अधिकार भी प्रदान किया।
अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद कानमल जैन ने सभी व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पुराना बस स्टैंड के व्यवसाइयों की समस्याओं के निराकरण के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे। समस्याएं सुलझाने के लिये व्यवसाइयों के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा।
उन्होंने अध्यक्ष निर्वाचित किये जाने पर उपस्थित व्यापारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रमन सिंह, देव शंकर नेमा, शम्सुद्दीन थारानी, अंकित जैन, पंकज जेसवानी, मनोहर लाल जैन, नरेश जेसवानी, विकास इसरानी, शैलेश साहू, यूनुस खान, अंकित जैन, पूनम महोबिया, अशोक, अब्दुल अकील, सुनील कुमार पाली, भीमन दास, अनिल कुमार असवानी सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन व आभार प्रदर्शन रऊफ कुरैशी ने किया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
