Breaking News

5 से 17 वर्ष के बच्चों के लिए आधार बायोमेट्रिक अपडेट 30 सितंबर 2027 तक निःशुल्क

  • 5 और 15 वर्ष की आयु में आधार बायोमेट्रिक अपडेट कराना है अनिवार्य, निष्क्रय होने से बचाने हेतु समय पर पूरा कराएं प्रक्रिया
  • जिला प्रशासन ने अभिभावकों से की अनिवार्यता अपडेट कराने की अपील
  • जिले के पाटन, धमधा और दुर्ग ब्लॉक अंतर्गत संचालित शासकीय कार्यालयों, बैंकों व डाकघरों में स्थित आधार सेवा केंद्रों से ले सकते हैं सुविधा

THE CG NEWS

दुर्ग/ अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (मेनडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट-एमबीयू) की प्रक्रिया का संचालन किया जा रहा है। 5 से 17 वर्ष तक की आयु के बच्चों के लिए यह अपडेट प्रक्रिया पूरी तरह से निःशुल्क है, जिसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर 2027 निर्धारित की गई है।
आधार नियमों के अनुसार, जिन बच्चों का 5 वर्ष से कम आयु में नीला ’बाल आधार’ बना है, उन्हें 5 वर्ष की आयु पूरी होने पर और इसके पश्चात् 15 वर्ष की आयु में अपने फिंगरप्रिंट, आइरिस स्कैन और फोटो को अपडेट कराना अनिवार्य है।

बायोमेट्रिक अपडेट न कराने की स्थिति में बच्चों का आधार कार्ड निष्क्रिय हो सकता है, जिससे स्कूलों में प्रवेश, छात्रवृत्ति, मध्याह्न भोजन तथा नीट एवं जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन के समय समस्याएं आ सकती हैं। इस प्रक्रिया के लिए किसी अतिरिक्त दस्तावेज की आवश्यकता नहीं है, केवल बच्चे की भौतिक उपस्थिति एवं उसका मूल आधार कार्ड ही पर्याप्त है।

जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों एवं अभिभावकों की सुविधा हेतु जिले के तीनों प्रमुख ब्लॉकों- दुर्ग, पाटन और धमधा में विभिन्न शासकीय कार्यालयों, कलेक्ट्रेट परिसर, तहसील कार्यालयों, जनपद एवं नगर पंचायतों, नगर निगमों के ज़ोन कार्यालयों तथा ग्राम पंचायतों में आधार सेवा केंद्र (एएसके) संचालित किए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्ग ब्लॉक के अंतर्गत सी.एस.पी.डी.सी.एल. दुर्ग टाउन ज़ोन, ज़ोन 2 नगर पालिक निगम भिलाई वैशाली नगर पानी टंकी के पास, नगर निगम दुर्ग आदित्य नगर ज़ोन, नगर निगम भिलाई ज़ोन 1 कार्यालय नेहरू नगर भिलाई, तहसील कार्यालय पटेल चौक के पास दुर्ग, नगर निगम रिसाली पानी टंकी के सामने, नगर पालिका निगम रिसाली भिलाई, मदर टेरेसा नगर ज़ोन 3 पानी टंकी जी.ई. रोड सुपेला भिलाई, कलेक्ट्रेट परिसर दुर्ग (पेंशन कार्यालय के बाजू में), आधार सेवा केंद्र ज़ोन 5 नगर पालिक निगम सेक्टर 6, नगर पालिका परिषद जामुल, कचहरी रोड प्रथम तल कमरा नंबर 1 डेटा सेंटर दुर्ग, नगर निगम कार्यालय सुपेला भिलाई, कमरा नंबर 52 नगर निगम भिलाई दुर्ग, कलेक्ट्रेट परिसर दुर्ग (पेंशन कार्यालय के बाजू में), नगर निगम भिलाई, नगर पालिक निगम दुर्ग, नगर निगम भिलाई चरोदा शांति नगर, नगर पालिक निगम ज़ोन 4 शिवाजी नगर खुर्सीपार भिलाई, एल.एस.के. नगर निगम चरोदा, नगर पंचायत उतई, डाइट कार्यालय (शिक्षा विभाग) दुर्ग, ग्राम पंचायत जेवरा दुर्ग, ग्राम पंचायत अंजोरा ’ख’ ब्लॉक दुर्ग, ग्राम पंचायत अंडा ब्लॉक दुर्ग, ज़ोन 3 सामुदायिक भवन मदर टेरेसा नगर निगम भिलाई, ज़ोन 5 सियान सदन मिलन चौक आदमी नगर हुडको भिलाई नगर निगम, ज़ोन 2 सामुदायिक भवन राम नगर नगर निगम भिलाई, ज़ोन 1 पुराना व्यायाम शाला शासकीय अस्पताल के पास चांदनी चौक कोहका तथा ग्राम पंचायत नगपुरा में आधार सेवा केंद्र उपलब्ध हैं।

पाटन ब्लॉक के अंतर्गत आत्मानंद चौक जनपद पंचायत पाटन, नगर पंचायत पाटन ब्लॉक पाटन, उप तहसील कार्यालय जामगांव (आर), तहसील कार्यालय भिलाई-3, नगर पालिका परिषद अमलेश्वर (पुराना ग्राम पंचायत भवन), ग्राम पंचायत कुरमुडी पाटन ब्लॉक, ग्राम पंचायत महुदा ब्लॉक पाटन, ग्राम पंचायत बटरेल ब्लॉक पाटन, ग्राम पंचायत गाड़ाडीह ब्लॉक पाटन, ग्राम पंचायत सेलुद ब्लॉक पाटन तथा ग्राम पंचायत बटंग ब्लॉक पाटन में सेवा केंद्र स्थापित किए गए हैं। वहीं धमधा ब्लॉक के अंतर्गत नगर पालिका परिषद अहिवारा, आधार केंद्र तहसील बोरी, एल.एस.के. नगर पंचायत धमधा, भिलाई रोड नंदिनी पुलिस स्टेशन के पास तहसील कार्यालय अहिवारा, तहसील कार्यालय धमधा, नगर पालिका कुम्हारी, जनपद पंचायत धमधा, एस.डी.एम. कार्यालय धमधा, ग्राम पंचायत तुमकला ब्लॉक धमधा, ग्राम पंचायत कोड़िया ब्लॉक धमधा, ग्राम पंचायत घोटवानी ब्लॉक धमधा, ग्राम पंचायत मालपुरी कला ब्लॉक धमधा तथा ग्राम पंचायत मुरमुंदा ब्लॉक धमधा के केंद्रों पर जाकर बायोमेट्रिक अपडेट कराया जा सकता है। शासकीय कार्यालयों के अतिरिक्त नागरिक निकटतम पोस्ट ऑफिस एवं विभिन्न राष्ट्रीयकृत व निजी बैंकों में संचालित आधार सेवा केंद्रों के माध्यम से भी अपने बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट करा सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा सभी अभिभावकों से अपील की गयी है कि वे समय रहते अपने बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट पूर्ण कराएं।

Check Also

जेल रोड से पुलगांव चौक रोड निर्माण में बिजली-पानी शटडाउन : जनता हलाकान

THE CG NEWS दुर्ग। जेल रोड से पुलगांव रोड निर्माण कार्य की सुस्त चाल से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!