Breaking News

नवरात्र से पहले सड़कें दुरुस्त करे प्रशासन, बंद स्ट्रीट लाइटें तत्काल चालू हों : वोरा

THE CG NEWS

दुर्ग। पूर्व विधायक अरुण वोरा ने जिला प्रशासन और नगर निगम से अपील की है कि नवरात्रि शुरू होने से पहले शहर की सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट और साफ-सफाई की व्यवस्था को प्राथमिकता से दुरुस्त किया जाए।

वोरा ने कहा कि नवरात्रि के दौरान शहर के मंदिरों और धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में आवाजाही होती है। कई स्थानों पर खराब सड़कें और बंद स्ट्रीट लाइटें नागरिकों के लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं। प्रमुख मार्गों के साथ-साथ वार्डों की आंतरिक सड़कों का भी निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत तत्काल कराई जाए।

Check Also

जेल रोड से पुलगांव चौक रोड निर्माण में बिजली-पानी शटडाउन : जनता हलाकान

THE CG NEWS दुर्ग। जेल रोड से पुलगांव रोड निर्माण कार्य की सुस्त चाल से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!