Breaking News

पुलगांव बायपास रोड से पद्मनाभपुर में एंट्री बंद, पब्लिक परेशान

THE CG NEWS

दुर्ग। पद्मनाभपुर के दो वार्डों में जेल तिराहा-पुलगांव बायपास रोड से पहुँच मार्ग बंद कर दिया गया है। इस वजह से यहाँ की बड़ी आबादी परेशान है। खास तौर पर बुजर्ग व बच्चों के साथ ही भिलाई से आने-जाने वालों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।

जेल तिराहा से बाफना मंगलम तक 1 किलोमीटर लंबे रोड पर कालोनी के 8 कनेक्टिंग रोड को नाली निर्माण के नाम पर आवाजाही रोक दी गई है। नाली खुदाई के कारण प्रवेश बंद होने से बच्चो को स्कूल बस, बुजुर्गों को अस्पताल व त्योहारी सीजन होने के कारण महिलाओं को बाजार आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

कालोनी के भीतर नालियों में पुलिया निर्माण में देरी से कालोनी के दोनों वार्ड के निवासियों को समस्या हो रही है। पूर्व पार्षद राजेश शर्मा ने लोकनिर्माण व निगम के अधिकारियों से कहा है कि विकास होना चाहिये लेकिन कॉलोनी के हजारों लोगों को निर्माण के नाम से व कार्य की सुस्त रफ्तार से अनावश्यक परेशान न करें।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!