Breaking News

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

  • एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि तीर एकदम निशाने पर लगा

THE CG NEWS

दुर्ग। कांग्रेस के एआईसीसी आब्जर्वर व झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने आज राजीव भवन में वोट चोरी का मामला उजागर होने के बाद से केंद्र सरकार के साथ-साथ समूची भाजपा में घबराहट है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने डेढ़ साल पहले ही खुलासा कर दिया था कि एसआईआर प्रक्रिया में भारी गड़बड़ी की जा रही है। आज साबित हो गया है कि राहुल गांधी सच कह रहे थे। वोट चोरी करने वाले चोरों के साथ साथ चोरों के सरदार की भाषा से साफ हो गया है कि तीर सीधे निशाने पर लगा है।

ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने काफी लंबे संघर्ष, आंदोलन के बाद देश को आजाद किया। कांग्रेस ने देश को आजाद भी किया, देश को बनाया और देश को बचाने का काम भी किया। ये देश का दुर्भाग्य है कि गोडसे के चेले आज मुल्क को आजाद कराने के लिये लड़ने वाले लोगों पर आरोप लगा रहे हैं।

कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक देश पर राज किया। लोकतंत्र को बचाकर रखा। गरीब से गरीब व्यक्ति को भी वोट का अधिकार दिया। प्रजातंत्र को सहेजकर रखा। लेकिन आज लोगों से वोट का अधिकार छीना जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

राजेश ठाकुर ने कहा कि राम मंदिर में चंदा चोरी के बाद अब वोट चोरी का मुद्दा देश की जनता के सामने उजागर हो चुका है। देश की जनता इसके विरोध में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रही है। लगातार आंदोलन किये जा रहे हैं और आगे भी आंदोलन जारी रहेंगे। सड़कों पर उतरे जन सैलाब को कोई भी ताकत नहीं रोक सकेगी।

ठाकुर ने कहा कि विपक्ष समेत आम जन की आवाज को दबाने के लिये केंद्र सरकार और भाजपा लगातार पैंतरे बदल रहे हैं। कभी हजारों करोड़ के व्यापार ठप होने का हवाला दिया जा रहा है तो कभी ट्रेनें रद्द करने का निर्णय लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे जितनी पैंतरेबाजी कर लें, आंदोलन नहीं रुकेगा। एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में लाखों लोग उमड़ेंगे और ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग के साथ विरोध प्रदर्शन करेंगे।

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे, कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल, धीरज बाकलीवाल, मुकेश चंद्राकर, राकेश ठाकुर, आरएन वर्मा, अय्यूब खान, संदीप वोरा, रायसिंह ढिकोला, राहुल शर्मा, नासिर खोखर, आनंद कपूर ताम्रकार, अजय शर्मा, सुनीत घोष, शिशिरकांत कसार सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

Check Also

पुलगांव बायपास रोड से पद्मनाभपुर में एंट्री बंद, पब्लिक परेशान

THE CG NEWS दुर्ग। पद्मनाभपुर के दो वार्डों में जेल तिराहा-पुलगांव बायपास रोड से पहुँच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!