Breaking News

प्रारंभिक मतदाता सूची में भारी विसंगति : विधायक देवेन्द्र बोले – आपत्ति पर सुनवाई नहीं हुई तो जाएंगे कोर्ट

  • वार्डो की सीमाएं विभाजित कर मतदाताओं के बूथ बदलने का है  मामला 

THE CG NEWS

भिलाई। नगर निगम भिलाई की 23 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित प्रारंभिक मतदाता सूची में वार्डों की सीमाओं और मतदान केंद्रों में बदलाव की होने पर भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने कड़ी आपत्ति जताई है।

देवेंद्र ने कहा कि भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के 33 वार्डों में से 13 वार्डों की सीमा रेखा में बदलाव किया गया है। इस प्रक्रिया में कई क्षेत्रों के मतदाताओं के वार्ड और मतदान केंद्र बदले गए हैं। मतदाताओं को अपने नाम, वार्ड और मतदान केंद्र की जानकारी ध्यान से जांचनी चाहिए, ताकि चुनाव के समय उन्हें परेशानी न हो।

विधायक देवेन्द्र यादव ने बताया कि प्रारंभिक मतदाता सूची में अलग-अलग क्षेत्रों के मतदाताओं के वार्ड और बूथ में बदलाव का उल्लेख है। वार्ड क्रमांक 39 सुभाष नगर, वार्ड क्रमांक 70 हुडको, वार्ड क्रमांक 48 खुर्सीपार और वार्ड क्रमांक 59 पूर्व सेक्टर-5 के मामले विशेष रूप से सामने आए हैं।

वार्ड 39 सुभाष नगर में बदलाव की जानकारी स्पष्ट करना जरूरी

प्रारंभिक मतदाता सूची से संबंधित उपलब्ध विवरण में वार्ड क्रमांक 39 सुभाष नगर की सड़क नंबर 1, 2, 3 और 5 के मतदाताओं के साथ सड़क नंबर 6, 7, 8, 9 और 10 के मतदाताओं को वार्ड क्रमांक 48 के बूथ में जोड़ने का उल्लेख है। सड़क नंबर 6, 7, 8, 9 और 10 को वार्ड क्रमांक 38 सोनिया गांधी नगर में शामिल किए जाने की जानकारी भी दर्ज है। दोनों प्रविष्टियों में स्पष्टता जरूरी है। निर्वाचन अधिकारियों को इसकी जांच कर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, ताकि मतदाताओं में भ्रम न रहे।

हुडको के चार सड़क नंबरों का बूथ बदला

वार्ड क्रमांक 70 हुडको के सड़क नंबर 1, 2, 3 और 4 के मतदाताओं को वार्ड क्रमांक 69 हॉस्पिटल सेक्टर के बूथ में शामिल किए जाने का उल्लेख है। इस बदलाव के कारण संबंधित मतदाताओं को अपने नए मतदान केंद्र की जानकारी रखना जरूरी होगा।

खुर्सीपार के करीब 200 मतदाताओं का मतदान केंद्र बदला

वार्ड क्रमांक 48, जोन-3 खुर्सीपार के बूथ क्रमांक 175 और 176 के लगभग 200 मतदाताओं को वार्ड क्रमांक 46 के दुर्गा मंदिर बूथ में शामिल किए जाने की जानकारी दी गई है। पहले ये मतदाता वार्ड क्रमांक 46 और 48 के अंतर्गत आते थे। इस बदलाव की स्थिति भी मतदाता सूची से मिलान कर स्पष्ट की जानी चाहिए।

पूर्व सेक्टर-5 के मतदाताओं और मार्केट एरिया में भी बदलाव

वार्ड क्रमांक 59 पूर्व सेक्टर-5 के संबंध में प्रारंभिक मतदाता सूची के भाग संख्या 04 में सड़क नंबर 10 और 11 को विभाजित कर दूसरे वार्ड सेक्टर-02 में भिलाई विद्यालय के मतदान केंद्र पर स्थानांतरित किए जाने का उल्लेख है। वहीं, मार्केट एरिया को वार्ड क्रमांक 60 सेक्टर-5 पश्चिम में जोड़ा गया है।

विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए सूची में नाम, वार्ड और मतदान केंद्र की जानकारी सही होना जरूरी है। संबंधित अधिकारियों को वार्डों की सीमाओं और मतदान केंद्रों में किए गए बदलावों की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध करानी चाहिए, ताकि किसी मतदाता को अपना नाम खोजने या मतदान करने में परेशानी न हो।

Check Also

विधायक रिकेश ने सीएम को लिखा पत्र : सुरक्षा कर्मियों की संख्या कम करने किया आग्रह

THE CG NEWS भिलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने जनसेवा और जनहित को सर्वोपरि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!