- अयोध्या के राम मंदिर में करोड़ों की चंदा चोरी का मामला उजागर होने के बाद भाजपा की हालत पतली
- चंदा चोरी के मामले में भाजपा की साख को गहरा धक्का लगा
- चंदा चोरी के बाद वोट चोरी का मामला उजागर होने से भाजपा की हालत पतली
THE CG NEWS
अयोध्या। राम मंदिर चंदा चोरी का मामला उजागर होने के बाद भले ही जांच के लिये एसआईटी का गठन कर दिया गया हो, लेकिन इस वाकये से पूरे देश में भाजपा की साख को गहरा धक्का लगा है। राम मंदिर का मुद्दा उठाकर भाजपा ने पूरे देश में आंदोलन किय और फिर सत्ता हासिल की। राम मंदिर निर्माण का श्रेय भी लिया। करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र अयोध्या के राम मंदिर से करोड़ों रुपए की चंदा चोरी के मामले ने भक्तों की भावनाओं को आहत कर दिया है।
एक सर्वे रिपोर्ट के अनुसार चंदा चोरी का मामला पूरे देश में गूंज रहा है। कांग्रेस ने भले ही वोट चोरी के मुद्दे पर आंदोलन छेड़ रखा है, लेकिन श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था को चंदा चोरी के मामले ने झिंझोड़कर रख दिया है। चंदा चोरी के लिये लोग भाजपा को ही दोषी मान रहे हैं।
चंदा चोरी का मामला उजागर होने के बाद पर्यटकों की संख्या एकदम घट गई है। बड़ी बात ये है कि मीडिया रिपोर्ट्स में पर्यटकों की संख्या घटने की खबर छपने के बाद भाजपा सरकार अब डैमेज कंट्रोल करने में जुट गई है। सूत्रों के अनुसार पर्यटन विभाग को कहा गया है कि मीडिया में पर्यटकों की संख्या बढ़ाकर बताई जाए, ताकि सरकार की किरकिरी न हो।
लेकिन, होटल-रेस्टॉरेंट मालिकों से लेकर मल्लाहों, टैक्सी ड्राइवरों का वर्ग साफ कह रहा है कि पर्यटकों की संख्या आधी रह गई है।
राम मंदिर चंदा चोरी का मामला उठने से पहले रोज करीब 1 लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए आते थे। हाल ही में छपी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चंदा चोरी का मामला उजागर होने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या घटकर औसतन 50,000 से 60,000 के बीच रह गई है।
स्थानीय दुकानदारों, होटल संचालकों और ई-रिक्शा चालकों ने ग्राहकों और कमाई में गिरावट की बात स्वीकार की है। ट्रेन से अयोध्या पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या भी रोजाना 40,000–50,000 से घटकर 20,000–25,000 के आसपास दर्ज की गई है।
श्रद्धालुओं की संख्या घटने के साथ ही दान करने के तरीके पर पड़ा है। चंदा चोरी मामला उजागर होने के बाद श्रद्धालु अब दान पात्र में नकद रकम या कीमती सामान डालने के बजाय ऑनलाइन ट्रांसफर कर रहे हैं। ताकि दान की रकम सीधे मंदिर के अकाउंट में जमा हो सके।
इधर, भाजपा के शीर्ष कमान ने राम मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाने के लिये बीजेपी शासित राज्यों से मुफ्त पर्यटन सेवा बढ़ाने पर विचार कर रही है। इस रणनीति के तहत बीजेपी शासित राज्यों से ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को अयोध्या भेजा जाएगा। ताकि, पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो सके। यूपी सहित आसपास के राज्यों से श्रद्धालुओं को मुफ्त पर्यटन सुविधा का लाभ सबसे ज्यादा दिया जाएगा। ताकि, दूरदराज के राज्यों की बीजेपी सरकारों पर आर्थिक बोझ कम पड़े।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
