Breaking News

धीरेंद्र शास्त्री की कथा का करेंगे विरोध – सांसद एसपी सिंह

THE CG NEWS

दिल्ली। प्रतापगढ़ के कुंडा में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा का आयोजन प्रस्तावित है। प्रतापगढ़ के सपा सांसद प्रो. एसपी सिंह ने कहा कि ऐसे विवादित व्यक्ति को कथा के लिए नहीं बुलाना चाहिए। धीरेंद्र शास्त्री धर्म के नाम पर व्यापार करते हैं और अपने बयानों से हिंदू धर्म की आस्था को ठेस पहुंचाते हैं। समाजवादी पार्टी इस आयोजन का विरोध लोकतांत्रिक तरीके से करेगी।

सांसद सिंह ने कहा कि धर्म के नाम पर ढोंग और व्यापार किया जा रहा है। पर्ची निकालकर लोगों को मूर्ख बनाया जाता है और पैसा कमाने का जरिया बना लिया गया है। कभी भगवान से सीधे बात करने का दावा किया जाता है। धर्म आस्था का विषय है, इसे व्यापार नहीं बनाना चाहिए।

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अगर वे हिंदुओं के हिमायती बनने का दावा करते हैं और खुद को हिंदू धर्म का रक्षक बताते हैं तो फिर ऐसे विवादास्पद बयान क्यों देते हैं, जिनसे हिंदू धर्म और उसकी आस्था को ठेस पहुंचे? बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं।

कभी कहते हैं कि हनुमान जी से उनकी टेलीफोन पर बात होती है। कभी ऐसे बयान देते हैं, जो धार्मिक भावनाओं को आहत करते हैं। कुंभ में भगदड़ के दौरान जिन लोगों की मौत हुई, उनके बारे में मोक्ष मिलने की बात कही गई थी। इस तरह के बयान हिंदू धर्म का अपमान हैं।

गौरतलब है कि धीरेंद्र शास्त्री ने 29 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में रामकथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान राम और श्रीकृष्ण की तुलना की थी। उन्होंने कहा था कि कृष्ण तीन जगह से टेढ़े खड़े होते हैं, जबकि भगवान राम सीधे खड़े रहते हैं।उन्होंने बंसी बजाने को एक सामान्य काम बताया था और धनुष चलाने को श्रेष्ठ कहा था।

इस बयान का वीडियो वायरल होने के बाद मथुरा, वृंदावन और वाराणसी समेत कई जगहों पर ब्रज क्षेत्र के संतों, यादव समाज और कृष्ण भक्तों ने कड़ा विरोध जताया।

एडवोकेट कृष्ण कन्हैया पाल ने धीरेंद्र शास्त्री को मानहानि का नोटिस भेजा, और इस मामले में आगरा की अदालत में एक आपराधिक मानहानि का मुकदमा भी दर्ज किया गया है जिसकी अगली सुनवाई 14 दिसंबर को होनी है।

समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव सहित कई राजनीतिक नेताओं ने भी इस टिप्पणी पर आपत्ति जताई थी। यादव समाज भी धीरेंद्र शास्त्री के बयान ने काफी नाराज है। 

Check Also

लोगों को पहलेे जाति-धर्म में बांटा, अब भगवान को बांटने लगे : भूपेश बघेल ने भाजपा को घेरा

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सरकार के साथ धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और प्रदीप मिश्रा को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!