Breaking News

भूपेश बोले – गजेंद्र को मंत्रिमंडल से बाहर करें : पुलिस जवान को करें टर्मिनेट

THE CG NEWS

रायपुर। वर्दी पहने पुलिस कॉन्स्टेबल का स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के पैर छूने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने मंत्री को मंत्रिमंडल से हटाने और जवान को बर्खास्त करने की मांग की है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पुलिस जवान का वर्दी में मंत्री के पैर छूना गलत है। मंत्री ने संविधान की शपथ ली है। ऐसे में सबसे पहले उन्हें मंत्रिमंडल से हटाना चाहिए और पैर छूने वाले पुलिस जवान को भी बर्खास्त करना चाहिए।

भूपेश ने आरोप लगाया कि आज ईडी, आईटी, सीबीआई और पुलिस जैसी एजेंसियां सरकार के सामने नतमस्तक हैं। पुलिस की अपनी अलग पहचान है और वर्दी में अशोक चिह्न धारण करने वाले जवान का इस तरह किसी मंत्री के पैर छूना उचित नहीं है।

गौरतलब है कि दीपावली के दौरान मंत्री ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात जवानों को गिफ्ट बांट रहे थे। इसी दौरान एक जवान ने वर्दी पहने हुए ही मंत्री के पैर छू लिए। मंत्री गजेंद्र यादव का कहना है कि उन्होंने जवान को पैर छूने से मना किया था। दीपावली के दौरान गजेंद्र यादव ने ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात करीब 89 पुलिस जवानों को गिफ्ट दिया था। कुछ जवानों ने उन्हें सैल्यूट किया, लेकिन एक जवान ने उनके पैर छू लिए। पैर छूने वाला पुलिस जवान पहले से उनका परिचित नहीं था।

पैर छूने के बाद उसने बताया कि वह उनके गांव का रहने वाला है और उनके भाई के साथ काम कर चुका है। उसने खुद को परिवार के बीच का बताते हुए उन्हें भैया कहकर संबोधित किया।

पूर्व IPS आरके विज ने भी जताई आपत्ति

छत्तीसगढ़ के पूर्व विशेष पुलिस महानिदेशक आरके विज ने भी इस घटना पर सोशल मीडिया के जरिए प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा कि वर्दीधारी अधिकारियों को सार्वजनिक स्थान पर किसी के भी पैर नहीं छूने चाहिए।

Check Also

गुप्त सर्वे रिपोर्ट्स से दिग्गज भाजपा नेताओं की उड़ी नींद

THE CG NEWS दिल्ली। हाल ही में कराए गए गोपनीय सर्वे रिपोर्ट्स ने भारतीय जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!