THE CG NEWS
भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा के विभिन्न वार्डों में सीवरेज व्यवस्था के सुधार के लिए लगभग 7 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज के अंतर्गत स्वीकृति मिली हैं। इनमें वार्ड 1 व 2 के लिए 42 लाख, वार्ड 4 व 12 के लिए 42 लाख, वार्ड 20, 21 व 23 के लिए 1 करोड़ 68 लाख, वार्ड 24 के लिए 1 करोड़ 74 लाख, वार्ड 25 के लिए 76 लाख, वार्ड 30 के लिए 48 लाख, वार्ड 31 के लिए 50 लाख और वार्ड 36 टाटा लाइन के लिए 38 लाख रुपये शामिल हैं।
राशि स्वीकृत होने की जानकारी मिलने पर वार्ड 36 टाटा लाइन पार्षद विनोद चेलक के साथ वार्ड के नागरिक विधायक कार्यालय पहुंचे और विधायक रिकेश सेन का आभार जताते विधायक रिकेश सेन के जनसंपर्क अधिकारी संतोष मिश्रा को धन्यवाद पत्र सौंपा। नागरिकों ने कहा कि वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की दिशा में यह स्वीकृति टाटा लाइन के रहवासियों के लिए बड़ी सौगात है।
इस अवसर पर जीपी शर्मा, रमेश यादव, पी. सेतवान मिश्रा, शशिभान नेगी, चंद्रकांत छीरसागर, अजय कुमार, गुरचरण सिंह, आलोक मिश्रा, संजय शुक्ला, जावेद आलम, सद्दाम, बाबूराव, प्रेम मिश्रा, ऊषा नेगी, सावित्री, तलविंदर सिंह, मंजू मिश्रा, सरोज शर्मा, निर्मला यादव, सुषमा साहू, रीता सरकार, सरस्वती, नेहा, पुष्पलता, माधुरी, डी पुष्पा, रामदेवी शर्मा सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
विधानसभा के विभिन्न वार्डों के लिए 7 करोड़ रुपये का सीवरेज विशेष पैकेज
विधायक रिकेश सेन ने वार्डवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने से नागरिकों को वर्षों पुरानी जर्जर सीवरेज व्यवस्था से राहत मिलेगी। उन्होंने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व उप मुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
