Breaking News

तालाब किनारे अवैध निर्माण : निगम की टीम ने हटाया अतिक्रमण

  • महापौर अलका बाघमार के निरीक्षण के बाद निगम की कार्रवाई
  • तीन दिवस का नोटिस देने के बावजूद अतिक्रमणकर्ता ने नहीं हटाया था निर्माण

THE CG NEWS

दुर्ग। शीतला तालाब किनारे में शासकीय भूमि पर अवैध रूप से निर्माण कर किये गए अतिक्रमण को नगर निगम की टीम ने तोड़ दिया। छठ पूजा पर्व के दौरान शहर के तालाबों व घाटों की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के दौरान महापौर अलका बाघमार ने वार्ड क्रमांक 29 अस्पताल वार्ड स्थित शीतला तालाब का निरीक्षण किया था। महापौर ने अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

महापौर के निर्देश पर नगर निगम द्वारा अतिक्रमणकर्ता शेरू मरकाम को शासकीय भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को हटाने के लिए विधिवत नोटिस जारी किया गया। नोटिस के माध्यम से तीन दिवस के भीतर निर्माण हटाने के निर्देश दिया गया, लेकिन निर्धारित समयावधि बीत जाने के बाद भी अवैध निर्माण नहीं हटाया गया। नोटिस का कोई जवाब भी नहीं दिया गया।

आज नगर निगम के प्रभारी भवन अधिकारी गिरीश दीवान के नेतृत्व में सहायक भवन निरीक्षक विनोद मांझी सहित निगम की टीम मौके पर पहुंची। टीम द्वारा जेसीबी की मदद से शासकीय भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को हटाकर अतिक्रमण मुक्त किया गया।

Check Also

वैशाली नगर में सीवरेज निर्माण के लिए 7 करोड़ मंजूर

THE CG NEWS भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा के विभिन्न वार्डों में सीवरेज व्यवस्था के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!