Breaking News

61 करोड़ की संपत्ति कुर्की के खिलाफ अपीलेट ट्रिब्यूनल पहुंचे चैतन्य बघेल : अगली सुनवाई 23 नवंबर को

  • ट्रिब्यूनल ने केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी को कड़े निर्देश देते हुए जवाब दाखिल करने कहा

THE CG NEWS

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल ने अपनी लगभग 61 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क किए जाने के ईडी के फैसले को दिल्ली स्थित अपीलीय न्यायाधिकरण में चुनौती दी है। इस मामले की सुनवाई करते हुए ट्रिब्यूनल ने केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी को कड़े निर्देश देते हुए जवाब दाखिल करने कहा है। मामले की अगली सुनवाई आगामी 23 नवंबर के लिए निर्धारित की गई है।

विट्ठल कॉलोनी के 355 प्लॉटों की जब्ती को बनाया गया आधार

चैतन्य बघेल की ओर से दायर अपील में मुख्य रूप से दुर्ग जिले के कुम्हारी स्थित विट्ठल कॉलोनी के 355 प्लॉटों पर ईडी द्वारा हाल ही में की गई कब्जे और जब्ती की कार्रवाई को चुनौती दी गई है। एजेंसी ने त्योहारों के दौरान इन प्लॉटों पर जब्ती का नोटिस चस्पा करते हुए कब्जे की कार्रवाई की थी। कॉलोनी में कुल 385 प्लॉट हैं, जिनमें से 30 प्लॉट पहले ही आम खरीदारों को बेचे जा चुके हैं। याचिका में इन सभी पहलुओं और कानूनी प्रावधानों का हवाला दिया गया है।

ईडी के सूत्रों का कहना है कि इस प्रकरण से जुड़ी फाइलें दिल्ली स्थित मुख्य कार्यालय द्वारा हैंडल की जा रही हैं। ट्रिब्यूनल द्वारा मांगी गई कुछ जानकारियां एकत्र कर उपलब्ध कराई गई हैं। एजेंसी का दावा है कि शराब सिंडिकेट से अर्जित किए गए अवैध धन को रियल एस्टेट क्षेत्र में निवेश किया गया था, जिसके तहत प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के प्रावधानों के तहत यह अस्थायी कुर्की आदेश जारी किए गए थे। 23 नवंबर को होने वाली अगली सुनवाई में यह तय होगा कि ट्रिब्यूनल इस कुर्की पर क्या रुख अपनाता है।

Check Also

वैशाली नगर में सीवरेज निर्माण के लिए 7 करोड़ मंजूर

THE CG NEWS भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा के विभिन्न वार्डों में सीवरेज व्यवस्था के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!