Breaking News

कैप्टन अमरिंदर कांग्रेस में शामिल हो जाएं तो अच्छी बात है : भूपेश

THE CG NEWS

नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के संस्मरण ‘Belonging: A Journey of Love’ की लॉन्चिंग होने से पहले इसकी दो लाख प्रतियां बिक गईं। इससे पुस्तक की लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। देश में शायद ही कोई दूसरी पुस्तक इतनी तेजी से बिकी हो।

भूपेश ने कहा कि इस पुस्तक को लेकर चर्चाएं भी हो रही हैं। इसकी सबसे खास बात यह है कि स्व. इंदिरा गांधी से लेकर अब तक के प्रधानमंत्रियों को सोनिया गांधी ने बेहद करीब से देखा है। प्रधानमंत्री आवास में रहते हुए, नेता प्रतिपक्ष और CPP चेयरपर्सन के रूप में उन्होंने देश की राजनीति को बहुत करीब से समझा। अपने अनुभवों और नजरिए को उन्होंने इस पुस्तक में साझा किया है।

मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह अच्छे दोस्त हैं और उनके साथ रिश्ते काफी करीबी हैं। अगर वह फिर से कांग्रेस में शामिल हो जाएं तो अच्छी बात है, उनका वेलकम करते हैं।

Check Also

वैशाली नगर में सीवरेज निर्माण के लिए 7 करोड़ मंजूर

THE CG NEWS भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा के विभिन्न वार्डों में सीवरेज व्यवस्था के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!