- दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने सेवा सहकारी समिति कातरो में चल रही धान खरीदी का लिया जायजा
- किसानों के लिए बड़ी राहत, धान खरीदी पोर्टल में रकबा जोड़ने एवं संशोधन की सुविधा शुरू
- विधायक ललित चंद्राकर ने किसानों से की अपील – समय पर कराएं रकबा संशोधन, ताकि धान बेचने में न हो कोई परेशानी*
THE CG NEWS
दुर्ग। धान खरीदी व्यवस्था का जायजा लेते हुए आज दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने सेवा सहकारी समिति कातरो का निरीक्षण किया। उन्होंने समिति में धान खरीदी की व्यवस्था, तौल, बारदाना, भुगतान और किसानों की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों को किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने के लिये जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि किसानों का एक-एक दाना खरीदने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। कोई भी पात्र किसान धान खरीदी से वंचित न रहे, यह हमारी पहली प्राथमिकता है।
उन्होंने बताया कि सभी किसानों को सूचित किया जाता है कि जिन कृषक भाइयों ने अपना एग्रीस्टैक (AgriStack) पंजीयन करवा लिया है, लेकिन उनका धान खरीदी पोर्टल में रकबा दर्ज नहीं हुआ है या रकबा 0 दिखा रहा है, उनके लिए रकबा जोड़ने एवं संशोधन करने का विकल्प सहकारी समिति के मॉड्यूल में उपलब्ध करा दिया गया है।
जिन किसानों का रकबा धान खरीदी पोर्टल में नहीं जुड़ा है, या रकबा 0 दिखा रहा है, वे अपने संबंधित सहकारी समिति के कंप्यूटर ऑपरेटर से संपर्क कर अपना रकबा जोड़ने एवं संशोधन का कार्य अवश्य करवा लें।
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने सभी किसान भाइयों से अपील की है कि धान खरीदी के समय किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए समय रहते अपनी सहकारी समिति में जाकर रकबा जांच अवश्य करा लें। यदि रकबा दर्ज नहीं है या उसमें कोई त्रुटि है, तो तत्काल संशोधन करवा लें।
उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित में हर सुविधा उपलब्ध करा रही है। सभी किसान भाई इस सूचना का लाभ उठाएं और समय पर अपना कार्य पूर्ण कराएं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार मोदी की हर गारंटी को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। कृषक उन्नति योजना के तहत 3,100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी कर अन्नदाताओं को उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिया जा रहा है।
प्रदेश सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनके आर्थिक सशक्तिकरण और समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है।धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, ये सुशासन सरकार का संकल्प है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
