- क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था होगी और अधिक मजबूत – ललित
THE CG NEWS
भिलाई। भिलाई नगर थाना क्षेत्रांतर्गत नवीन पुलिस चौकी रूआबांधा का विधिवत उद्घाटन 24 नवंबर को को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा किया गया। आज 25 नवंबर को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में पूजा-अर्चना व धार्मिक अनुष्ठान के बाद नवीन पुलिस चौकी में नियमित पुलिस कार्य प्रारंभ कर दिया गया।
नवीन पुलिस चौकी के अंतर्गत रूआबांधा बस्ती, मायानगर, एचसीएल कॉलोनी, सेक्टर क्षेत्र, एनएसपीसीएल कॉलोनी, तलपुरी ए और बी ब्लॉक, मंडी व नवनिर्मित कॉलोनी सी ब्लॉक को सम्मिलित किया गया है।
नई चौकी के प्रारंभ होने से क्षेत्रवासियों को त्वरित पुलिस सहायता प्राप्त होगी। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण होगा और आमजन में सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत होगी। लंबे समय से क्षेत्रवासियों की इस मांग को क्षेत्र के विधायक ललित चंद्राकर ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को अवगत कराया था, जिसे मुख्यमंत्री द्वारा पूर्ण किया गया।
इस अवसर पर विधायक दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर ने मुख्यमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रूआबांधा चौकी के शुरू होने से दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र की कानून व्यवस्था और सुदृढ़ होगी और जनता को अपने ही क्षेत्र में त्वरित न्याय और सुरक्षा मिलेगी। प्रदेश सरकार जनसुरक्षा और सुशासन के प्रति पूरी तरह संकल्पित है। क्षेत्रवासियों ने नवीन चौकी के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री एवं विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से शोभराज अग्रवाल (एएसपी), पूर्ण बहादुर (थाना प्रभारी), अनुपम साहू (मंडल भाजपा अध्यक्ष), राजू राकेश जंघेल, दशरथ साहू, शैलेंद्र साहू, पार्षदगण शीला नारखड़े, सारिका साहू, माया यादव, रमा साहू, सीमा साहू, सविता धवस, धर्मेन्द्र भगत, विधि यादव, शकुंतला दास (महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष), अजीत चौधरी, प्रेमचंद साहू, राकेश त्रिपाठी, सचिन गोस्वामी, करुणा यादव, श्वेता यादव, राजेश्वरी पसीने, प्रवीण राजपूत, जग्गू यादव, धनंजय दुबे, मुकेश पाण्डेय, के.पी. बघेल, सविता महिलांगे, खिलेश्वरी ढलेंद्री, तरसेम कौर, मोंगरा देशमुख, विशाल ठाकुर एवं विष्णुदत्त शर्मा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


