- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिला कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव श्रद्धा सोनी सहित शशि सिन्हा (भिलाई नगर), योगिता चंद्राकर (दुर्ग ग्रामीण) और ललिता यदु (बलौदाबाजार-भाटापारा) को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर दी बधाई
THE CG NEWS
भिलाई। आज पू्र्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव श्रद्धा सोनी ने मुलाकात की। भूपेश बघेल ने श्रद्धा सोनी सहित शशि सिन्हा ( महापौर रिसाली, भिलाई नगर), योगिता चंद्राकर (दुर्ग ग्रामीण) और ललिता यदु (बलौदाबाजार-भाटापारा) को महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।
भूपेश बघेल ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि नवनियुक्त सभी पदाधिकारी अपने अनुभव, समर्पण और संगठनात्मक क्षमता से महिला कांग्रेस को और अधिक सशक्त बनाएंगी और महिलाओं की आवाज को मजबूती से बुलंद करेंगी।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई 3 स्थित निवास पर मुलाकात के दौरान महिला कांग्रेस की महासचिव श्रद्धा सोनी के साथ पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व महापौर आरएन वर्मा, निकिता खिचरिया, आंचल गुप्ता, नीलू सिंह भी मौजूद रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

