Breaking News

सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल – ईडी, सीबीआई, आईटी कब करेंगे विधायक की ” निजी अर्थव्यवस्था ” की जांच

THE CG NEWS

रायपुर। छत्तीसगढ़ के एक विधायक के बारे में सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट देखने मिल रही है। विधायक ने सरकार की योजनाओं के समानांतर कई मुफ्त योजनाएं शुरू की है। जितनी योजनाएं चल रही हैं, उससे सवाल उठ रहे हैं कि इन योजनाओं के लिये फंडिंग कहां से हो रही है?

इन्हीं सवालों को लेकर देश के जाने-माने आरटीआई एक्टिविस्ट कुणाल शुक्ला का फेसबुक पर एक पोस्ट चर्चा में है। पोस्ट में ईडी, आईटी और सीबीआई से इस विधायक की एक्टिविटी पर ध्यान देने की अपील की गई है।

फेसबुक पर की गई पोस्ट आप भी पढ़िये …

ED, IT और CBI वालों, ज़रा ध्यान दीजिए!

छत्तीसगढ़ सरकार के पास इतनी जनकल्याणकारी योजनाएँ नहीं हैं, जितनी योजनाएँ हमारे विधायक जी की पोटली में भरी पड़ी हैं। महादेव की विशेष कृपा प्राप्त विधायक जी किसी के जन्मदिन पर पाँच लीटर मुफ्त पेट्रोल देने से लेकर बाल कटवाने और जच्चा-बच्चा तक के लिए मुफ्त योजनाएँ चला रहे हैं।

हालत यह है कि विधायक जी की दरियादिली का कोई हिसाब-किताब ही नहीं है। अति उत्साह में उन्होंने दिवाली पर 1200 पत्रकारों को मिठाई के डिब्बे के साथ लिफाफा देने की घोषणा भी कर डाली। क्षेत्र के पुजारी भी महादेव की कृपा प्राप्त विधायक जी की कृपा से अछूते नहीं रहे। उनके लिए भी मुफ्त ट्रेन यात्रा की योजना लॉन्च कर दी गई है, वह भी AC डिब्बे में।

अब विधायक जी की योजनाओं का दायरा देखकर लगता है कि छत्तीसगढ़ सरकार को अपना योजना विभाग बंद कर देना चाहिए। सरकार आखिर कितनी योजनाएँ बनाएगी, जब विधायक जी अकेले ही पूरा कल्याण मंत्रालय चलाने की क्षमता रखते हैं!

बस एक जिज्ञासा है—इन तमाम योजनाओं का बजट किस खाते से निकलता है और इनका वित्तीय प्रबंधन कौन करता है?

ED, IT और CBI वालों, कभी फुर्सत मिले तो विधायक जी की इस निजी कल्याणकारी अर्थव्यवस्था का भी ऑडिट कर लीजिए।

आरटीआई एक्टिविस्ट कुणाल शुक्ला की पोस्ट को लेकर राजधानी के सत्ता और संगठन मुख्यालय में भी काफी चर्चा हो रही है। पब्लिक भी सवाल कर रही है कि विधायक के पास इतना पैसा आखिर कहां से आ रहा है। कहीं ऐसा तो नहीं कि जनसेवा वाले योजनाओं के नाम पर बाकायदा वसूली चल रही है और कल्याण योजनाओं पर 10 परसेंट खर्च कर (90 परसेंट तिजोरी में दबाकर) वाहवाही बटोरी जा रही है।

सवाल ये भी है कि विधायक पर महादेव की कृपा बरसने की चर्चा जोर पकड़ने के बावजूद जांच एजेंसियां जांच क्यों नहीं कर रही हैं ? विधायक की फंडिंग की जांच न होने पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या विधायक को “ऊपर” से संरक्षण मिला हुआ है।       

Check Also

महिलाओं की आवाज बुलंद करेंगी महिला कांग्रेस की नवनियुक्त पदाधिकारी : भूपेश बघेल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिला कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव श्रद्धा सोनी सहित शशि सिन्हा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!