Breaking News

जिला स्तरीय रोजगार मेला 26 नवम्बर को

THE CG NEWS

दुर्ग/जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग द्वारा 26 नवम्बर को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र मालवीय नगर दुर्ग में जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा।

उप संचालक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार से प्राप्त जानकारी अनुसार वर्तमान में निजी क्षेत्र के कुल 12 नियोजकों से 10वी, 12वी, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग व अन्य योग्यताधारी आवेदकों हेतु 825 तकनीकी एवं गैर तकनीकी रिक्तियाँ प्राप्त हो चुकी है।

इसकी जानकारी रोजगार विभाग के वेबसाईट www.erojgar.cg.gov.in  अथवा छ.ग. रोजगार एप पर उपलब्ध है। इच्छुक आवेदकों द्वारा जानकारी प्राप्त कर ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है। रोजगार विभाग के ई-रोजगार पोर्टल पर उपलब्ध रिक्तियों हेतु आवेदन करने के लिए आवेदक को रोजगार पंजीयन करवाना अनिवार्य है। जिला स्तरीय रोजगार मेला में सम्मिलित होने के इच्छुक आवेदक रोजगार मेला हेतु ऑनलाईन आवेदन कर रोजगार मेला हेतु निर्धारित स्थान में अपने समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में संपर्क कर सकतें है।

Check Also

महिलाओं की आवाज बुलंद करेंगी महिला कांग्रेस की नवनियुक्त पदाधिकारी : भूपेश बघेल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिला कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव श्रद्धा सोनी सहित शशि सिन्हा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!