- दुर्ग से पूर्व विधायक अरुण वोरा समेत सैकड़ों कांग्रेसी शामिल हुए
THE CG NEWS
रायपुर। संविधान दिवस के अवसर पर आज रायपुर में कांग्रेस द्वारा आयोजित संविधान रक्षा मार्च में पूर्व विधायक अरुण वोरा सहित बड़ी तादाद में दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। गांधी मैदान से प्रारंभ होकर डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक तक आयोजित मार्च में प्रदेश भर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।
इस अवसर पर अरुण वोरा ने छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त सह प्रभारी और AICC सचिव जितेंद्र बघेल व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत से मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों और प्रदेश में कांग्रेस की गतिविधियों पर चर्चा की। संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों, समानता, न्याय एवं नागरिक अधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कांग्रेसजनों ने एकजुट होकर संवैधानिक मूल्यों की मजबूती का संदेश दिया।
मार्च के दौरान अरुण वोरा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सत्ता के अहंकार में संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक व्यवस्था और नागरिकों के अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। संविधान ने हर नागरिक को समान अधिकार, न्याय और सम्मान दिया है, लेकिन आज संविधान की संस्थाओं पर दबाव बनाने, लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने और संवैधानिक मूल्यों से खिलवाड़ करने की कोशिशें लगातार सामने आ रही हैं। कांग्रेस संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है और आगे भी किसी भी परिस्थिति में संविधान की मूल भावना से समझौता नहीं होने देगी।
वोरा के साथ पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा, राजकुमार पाली, अजय मिश्रा, कौशल किशोर सिंह, फतेह सिंह भाटिया, इंद्रपाल भाटिया, श्रद्धा सोनी, निकिता सिंह, आंचल गुप्ता, त्रिशरण डोंगरे, सुधीर चंदेल, हरीश साहू, शरीफ खान, बंटी नवरंग, मोहित वाल्दे, सौरभ ताम्रकार व राकेश यादव सहित अन्य कांग्रेसजन भी उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

