Breaking News

गुरुवार को दुर्ग में 2132 पॉजिटिव मरीज मिले : विधायक वोरा ने स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा की : वेंटिलेटर बेड, ऑक्सीजन बेड फौरन उपलब्ध कराने की मांग की

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग जिले में लगातार बढ़ते कोविड संक्रमितों की संख्या से विधायक अरुण वोरा ने चिंता जताते हुए स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव से चर्चा कर जिले में कोविड केयर सेंटर, आइसोलेशन सेंटर के साथ ही ऑक्सीजन बेड और वेंटिलेटर की संख्या बढ़ाने की मांग की है। वोरा ने कहा कि प्रतिदिन पॉजिटिव केसेस की संख्या 21 सौ को पार कर चुकी है। इसे ध्यान में रखते हुए जिले में कम से कम 6 हजार बिस्तरों की आवश्यकता है। आरटीपीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट आने में देरी के कारण भी ज्यादातर मरीजों को ऑक्सीजन की कमी होने तक आइसोलेशन में रहना पड़ रहा है। आक्सीजन सुविधा युक्त बेड की कमी के कारण पॉजिटिव मरीज और उनके परिजन परेशान हैं।

वोरा ने स्वास्थ्य मंत्री से कहा कि जनता में भय की जगह सुरक्षा की भावना पनपे, इसके लिए पर्याप्त आक्सीजन और आईसीयू बेड की व्यवस्था होनी चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने विधायक वोरा को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिले में पाजिटिविटी दर को देखते हुए 10 हजार बेड की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों के साथ ही जिन्हें भी बेड की आवश्यकता होगी उसके लिए व्यवस्था करने प्रशासन प्रतिबद्ध है।

वोरा ने कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे से भी वर्तमान परिस्थिति के बारे में चर्चा की और राजधानी रायपुर की तर्ज पर युद्ध स्तर पर तैयारी करते हुए स्वास्थ्य सुविधा की उपलब्धता सभी के लिए सुनिश्चित करने कहा। गौरतलब है कि गुरुवार को जिले में रिकार्ड तोड़ 2132 पॉजिटिव केस मिलने के बाद दुर्ग जिला कोरोना का हॉटस्पॉट बन चुका है। प्रतिदिन सैकड़ों लोग इलाज की सुविधा के लिए जूझ रहे हैं। वोरा ने कलेक्टर से अतिरिक्त बेड की व्यवस्था करने सभी तैयारियों में तेजी लाने कहा है।

Check Also

मुहर्रम पर्व पर रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर और दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन

अंजुमन हुसैनिया कमेटी के मानव सेवा के प्रयास निरंतर आगे बढ़ते रहे: इंद्रजीत द सीजी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!