Breaking News

बढ़ती महंगाई : मोदी सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे कांग्रेसी

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

महंगाई के विरोध में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर दुर्ग शहर में जगह जगह धरना प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने अलग अलग स्थानों पर महंगाई के विरोध में तख्ती लेकर धरना दिया। कांग्रेस नेताओं ने महंगाई बढ़ाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि महंगाई और महामारी फैलने के लिए केंद्र सरकार की गलत नीतियां जिम्मेदार है।

केंद्र सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त – राजेंद्र साहू

पोटिया में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू के नेतृत्व में प्रमुख कांग्रेस नेताओं ने धरना दिया। राजेंद्र ने कहा कि केंद्र में मोदी  सरकार ने सिर्फ महंगाई बढ़ाने का काम किया है। आम जनता कोरोना महामारी के कारण त्रस्त है। महंगाई से राहत देने की बजाय मोदी सरकार ने डीजल-पेट्रोल सहित आवश्यक सामग्री की कीमतें बढ़ा दी है। लगातार महंगाई बढ़ने के कारण लोगों का जीवन दूभर हो गया है। केंद्र सरकार को आम जनता की फिक्र नहीं है। भाजपा सरकार को केवल अंबानी-अडानी सहित चंद कार्पोरेट घरानों के हितों का ध्यान है। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के अहमद चौहान, पुष्पेंद्र साहू, देवा श्रीकांत चंद्राकर, राकेश सिन्हा, विनय चंद्राकर, छोटेलाल यादव मौजूद थे।

मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने दिया धरना 

देश में बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर केंद्र सरकार के खिलाफ सभी कांग्रेसजनों ने आज अपने-अपने घरों के सामने धरना दिया। मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद ने अपने निवास पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गया पटेल, महामंत्री हेमंत तिवारी, वार्ड पार्षद नजहत परवीन, पाशी अली, नवाब एजाज चौहान, तामेश्वर साहू विशेष रूप से उपस्थित थे। कांग्रेस नेताओं ने देश मे बढ़ती हुई महँगाई के लिए केंद्र सरकार को जमकर कोसा।

दक्षिण ब्लाक कांग्रेस कमेटी का धरना प्रदर्शन

दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय मिश्रा के नेतृत्व में आज महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में विधायक व छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के अध्यक्ष अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल सहित अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित थे। अपने हाथों में महंगाई के विरोध में तख्ती लेकर डीजल व पेट्रोल के साथ रसोई गैस में वृद्धि वापस लेने, जनता पर अत्याचार बंद करो जैसे नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर नगर निगम के एमआईसी प्रभारी अब्दुल गनी, देवेश मिश्रा, युवा कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री संदीप वोरा, आयुष शर्मा, एल्डरमैन रत्ना नारमदेव, देव सिन्हा, मासूब अली, शीजू एंथोनी, विकास यादव, एनी पीटर, विकास यादव, राजकुमार पाली, पाशी अली, हिमांशु सिन्हा उपस्थित थे।

युकां नेता धरने पर बैठे
प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव संदीप वोरा ने अपने निवास स्थल पर धरना दिया। धरना प्रदर्शन के दौरान मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए। इस दौरान संदीप वोरा ने कहा कि भाजपा सरकार के 7 वर्ष पूरे होने के बाद भी देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती दरों से आम जनता हताश है। केन्द्र सरकार के तानाशाह रवैये से आम जनता त्रस्त हो गई है। धरना प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष आयुष शर्मा, युवा कांग्रेस के शहर प्रभारी गौरव उमरे, मोहित वालदे, हिमांशु सिन्हा मौजूद थे।

Check Also

आयुष्मान कार्ड बनाने 19 व 20 दिसंबर को 17 वार्डों में लगेंगे शिविर

द सीजी न्यूज दुर्ग। शहर के जिन नागरिकों के आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं, उनके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *