
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
वरिष्ठ कांग्रेस विधायक छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज पार्षदों और अधिकारियों के साथ शिवनाथ नदी मुक्तिधाम मार्ग और पुलगांव नाला डायवर्सन कार्य का निरीक्षण किया। वोरा के प्रयासों से राज्य शासन द्वारा मार्ग को फोरलेन बनाने और सौंदर्यीकरण के लिए 4 करोड़ 83 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।

विधायक अरुण वोरा ने इस मौके पर कहा कि प्रदेश में 15 वर्षों तक भाजपा की सरकार रही। दुर्ग नगर निगम में लंबे समय तक भाजपा की परिषद रही, लेकिन विकास कार्यों के मामले में दुर्ग शहर की लगातार उपेक्षा होती रही। राज्य में भूपेश सरकार और नगर निगम में कांग्रेस की परिषद आने के बाद दुर्ग शहरी क्षेत्र में शंकर नाला सुदृढ़ीकरण, पुलगांव नाला डायवर्सन, मुक्तिधाम मार्ग निर्माण जैसे दशकों से अटके विकास कार्यों को पूरा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप शहर में करोड़ों रुपए के विकास कार्य जारी हैं।
महापौर धीरज बाकलीवाल ने अधिकारियों को निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ कराने और नाला डायवर्सन कार्य मे तेजी लाने के निर्देश दिए। निगम के कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी ने बताया कि निर्माण कार्य के लिए निविदा प्रकिया पूर्ण कर एजेंसी तय कर ली गई है। शीघ्र ही कार्यादेश जारी कर कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। दोनों ओर नाली और ड्रेन टू ड्रेन धूलमुक्त सड़क के लिए पेवर टाइल्स भी लगाए जाएंगे। इस दौरान एमआईसी मेंबर संजय कोहले, मनदीप सिंह भाटिया, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार साहू, पार्षद श्रद्धा सोनी, बिजेंद्र भारद्वाज, एल्डरमैन राजेश शर्मा, अंशुल पांडेय, निगम के ईई राजेश पांडेय, एआर राहंगडाले, भीमराव मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal