Breaking News

आज से नेत्रदान पखवाड़ा शुरू : जिला अस्पताल में आंखों की जांच की व्यवस्था

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

जिले में राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा 25 अगस्त से 8 सितंबर तक मनाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य लोगों को नेत्रदान के लिए जागरूक करना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर ने नेत्रदान पखवाड़ा रथ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। जिले में सभी विकासखंडों में कोविड-19 के नियमों को ध्यान में रखते हुए नेत्रदान के संबंध में जानकारी दी जाएगी।

वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. बी.आर. कोसरिया ने बताया कि जिनकी नजर बहुत कमजोर है, आंखों में सफेदी आ गई है, एक आंख की रोशनी पूरी तरह से गायब है या दूसरी आंख की रोशनी न के बराबर है और जिन रोगियों को 5 वर्ष से अधिक शुगर की बीमारी है, उनकी जांच के लिए जिला चिकित्सालय में व्यवस्था की गई है। डायबिटिक रेटिनोपैथी जैसे गंभीर रोग भी प्राथमिकता में शामिल है।

नेत्रदान के लिए आवश्यक है कि मृत्यु के 6 घंटे के अंदर नेत्रदान किया जाए। इस अभियान की सफलता व्यक्तियों की जागरूकता  सबसे जरूरी है। नेत्रदान करने के लिए जिला चिकित्सालय दुर्ग के नेत्र सहायक अधिकारी अरूण सिंह मोबाईल नं. 98263-37525 और अजय नायक मोबाईल नं. 98274-67605 में संपर्क कर सकते है।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!