Breaking News

विदेश से चल रहे महादेव सट्टा नेटवर्क को संरक्षण देने की जवाबदारी से नहीं बच सकती केंद्र और राज्य सरकार – आर. एन. वर्मा

THE CG NEWS

दुर्ग। पूर्व महापौर आर. एन. वर्मा ने महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में CBI द्वारा दुबई से लौटे आरोपी की गिरफ्तारी पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार को घेरा है। वर्मा ने कहा कि जब विदेश से भारत और छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में महादेव ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के संचालन की जांच चल रही है, तो यह गंभीर सवाल है कि इतने बड़े नेटवर्क पर प्रभावी रोक लगाने की जवाबदारी आखिर किसकी है?

वर्मा ने कहा कि वर्ष 2014 से केंद्र में भाजपा की सरकार है और वर्तमान में छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की सरकार है। इसी सरकार के कार्यकाल में महादेव सट्टा कारोबार के आज भी बदस्तूर है। आखिर इसकी जवाबदारी किसकी है? क्या केंद्र और राज्य सरकार की इस अवैध सट्टा नेटवर्क को रोकने की जवाबदारी नहीं बनती?

भाजपा नेताओं ने पूर्व में इस मामले को लेकर कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे। ऐसे में अब जनता यह जानना चाहती है कि जब सरकार उनकी है और कार्यकाल उनका है, तो महादेव सट्टा नेटवर्क पर प्रभावी रोक लगाने की जवाबदारी आखिर किसकी है?

उन्होंने कहा कि महादेव सट्टा मामले को केवल राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। जांच एजेंसियों को निष्पक्ष जांच के माध्यम से नेटवर्क से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति और प्रत्येक स्तर की भूमिका सामने लानी चाहिए और अगर किसी प्रकार का संरक्षण सामने आता है तो उसकी भी जवाबदारी तय होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जब केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है, तो महादेव सट्टा नेटवर्क पर रोक लगाने और किसी भी प्रकार के संरक्षण की स्थिति में जवाबदारी भी सरकार की ही बनती है।

Check Also

प्रियदर्शनी परिसर में अमानक निर्माण पर विधायक रिकेश सख्त, स्वीमिंग पूल-स्केटिंग ग्राउंड की उच्च स्तरीय जांच के निर्देश

THE CG NEWS भिलाई नगर। प्रियदर्शनी परिसर सुपेला में निर्माणाधीन स्वीमिंग पूल और स्केटिंग ग्राउंड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!