Breaking News

छत्तीसगढ़ में बस किराया 25 प्रतिशत बढ़ा : कोरोना संकट शुरू होने के बाद से जबर्दस्त घाटे में चल रही थी यात्री बसें

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के पदाधिकारियों ने आज मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल से मुलाकात की और यात्री बस सेवा से संबंधित समस्याओं की विस्तार से जानकारी दी। चर्चा के दौरान परिवहन मंत्री मो. अकबर भी मौजूद थे। यात्री बस संचालकों की समस्याएं सुनने के बाद उनके आंदोलन को देखते हुए 25 प्रतिशत बस किराया वृद्धि करने पर सहमति जताई गई। चर्चा के दौरान छत्तीसगढ़ शासन के एडिश्नल ट्रांसपोर्ट कमिश्नर दीपांशु काबरा भी मौजूद थे।

यातायात महासंघ के प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सैयद अनवर अली, प्रमोद दुबे, भावेश दुबे, नेवी गरचा, नरेंद्र पाल सिंह गरचा, शिवेश सिंह, रईस अहमद शकील, आशीष पांडेय, अब्दुल कदीर, शकूर अहमद, रमेश शर्मा, शिवरतन गुप्ता, चम्पा लाल साहू, शेष नारायण कसार, मोहम्मद अकरम खान, शकील अहमद, आकाश सिंह गिल, सैयद नसीम अली, डॉक्टर संदीप जैन, भावेश अग्रवाल सहित अन्य बस संचालक शामिल थे। यह  जानकारी शिवेश सिंह ने दी।

Check Also

राहुल का सवाल –  गैस, पेट्रोल और शक्कर की बढ़ती कीमतों पर सड़क पर आंदोलन करेंगी स्मृति ईरानी ?

THE CG NEWS दुर्ग। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!