
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
राजनांदगांव / कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर जिले में राष्ट्रीय कृमि दिवस के अवसर पर 1 से 19 वर्ष के बालक-बालिकाओं को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाई जा रही है। मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा खिला रहे हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी ने बताया कि जिले में कुल 6 लाख 69 हजार 86 बच्चों को एल्बेंडाजोल टेबलेट का सेवन कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए मितानिन व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका गृह भेंट कर दवा सेवन करा रहे हैं। कृमि की दवा खिलाने पर बच्चों में खून की कमी व कुपोषण जैसी समस्या दूर होगी। मानसिक व बौद्धिक विकास, औसत आयु में बढ़ोत्तरी होगी। एल्बेंडाजोल टेबलेट 1 से 2 वर्ष आयु के बच्चों को आधी गोली का पाउडर बनाकर और 2-3 वर्ष के बच्चों को 1 गोली का पाउडर और 3 से 19 वर्ष के बच्चों को यह दवा 1 गोली चबाकर साफ पानी के साथ खिलाया जाना है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal