
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 सितंबर को मुख्यमंत्री निवास में सुबह 11 बजे से वीडियो कांन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आईटीएम यूनिवर्सिटी एवं टाटा ट्रस्ट बैडमिंटन अकादमी नवा रायपुर का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री पुलिस परेड ग्राउंड से दोपहर 1.15 बजे हेलीकॉप्टर से दुर्ग जिले के उतई के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां बहुउद्देशीय सभाभार में दोपहर 1.40 बजे से आयोजित ‘समाज रत्न‘ दाऊ उत्तम साव पुण्य स्मरण एवं स्मृति सम्मान समारोह और सामुदायिक कुर्मी भवन डूमरडीह के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री उतई से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 3 बजे रायपुर लौट आएंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal