Breaking News

पैरापेट वॉल निर्माण में अनियमितता पर भड़के कमिश्नर, निर्माण एजेंसी को नोटिस जारी

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग नगर निगम के कमिश्नर हरेश मंडावी ने आज महपौर निधि से वार्ड 43 में डेयरी के पास 2.5 लाख की लागत से बन रही पुलिया और पैरापेट वॉल निर्माण का आकस्मिक निरीक्षण किया। पैरापेट वॉल निर्माण में अनियमितता पाए जाने पर कमिश्नर ने कार्य की गुणवत्ता पर नाराजगी जताई।

उन्होंने संबंधित ठेकेदार  संजीत कुमार सिंग को तत्काल नोटिस जारी करने और गुणवत्तापूर्वक कार्य कराने के लिये कार्यपालन अभियंता को निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान प्रभारी कार्यपालन अभियंता जे.के. समैय्या, प्रभारी सहायक अभियंता आर.के. पालिया, उपअभियंता भारती ठाकुर मौजूद थे।

Check Also

प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व है गोवर्धन पूजा : मुख्यमंत्री साय

हमारी संस्कृति में गौमाता का विशेष स्थान, कृषि और ग्रामीण जीवन की समृद्धि से जुड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!