
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ फिल्म एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप षडंगी, संरक्षक पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई और पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने नई फिल्म नीति निर्माण के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।
छत्तीसगढ़ फिल्म एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप षडंगी ने बताया कि फिल्म कलाकारों की सुविधा के लिए एसोसिएशन द्वारा वेबसाइट बनाया गया है। पहले फिल्म कलाकारों को फिल्म के टाइटिल रजिस्ट्रेशन, फ़िल्म रजिस्ट्रेशन, कलाकारों के रजिस्ट्रेशन के लिए मुम्बई जाना पड़ता था। वेबसाइट के शुभारम्भ के बाद यहां के कलाकारों को इन कार्याें के लिए मुम्बई जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एसोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ फिल्म एसोसिएशन के पदाधिकारी शैलेश वर्मा, होमन देशमुख, ज्योतिरादित्य वर्मा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal