Breaking News

20 करोड़ रुपए की लागत से सोनबरसा व्यपवर्तन का होगा जीर्णाेद्धार, जल संसाधन मंत्री ने किया भूमिपूजन

  • 3000 एकड़ से अधिक भूमि की होगी सिंचाई : रविंद्र चौबे
  • 1 करोड़ 65 लाख रुपए की लागत से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का भी किया भूमिपूजन

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

सत्तर के दशक में सोनबरसा व्यपर्तन धमधा क्षेत्र के किसानों के लिए उम्मीद की तरह आया था। 1986 में इसका काम पूरा हुआ। धीरे-धीरे रखरखाव के अभाव में इसकी नहरें जीर्ण-शीर्ण होती गई और मात्र 100 हेक्टेयर जमीन में सिंचाई सीमित हो गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर नहरों को संजीवनी प्रदान करने कई जीवनदायी नहरों की सिंचाई क्षमता बढ़ी है।

कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे के निर्देश पर सोनबरसा के जीर्णाेद्धार के लिए प्रस्ताव बनाया गया है। इसके लिए 20 करोड़ रुपए स्वीकृत किये गये और आज इसका भूमिपूजन रविंद्र चौबे ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में जल संसाधन की संरचनाओं को बेहतर करने का प्रयास किया गया। पुरानी पड़ी संरचनाओं को संजीवनी मिली और लाखों किसानों को इससे राहत पहुँची। धमधा ब्लाक में भी व्यपवर्तन योजनाओं के जीर्णाेद्धार के माध्यम से किसानों के खेतों को संजीवनी मिली।

इस दौरान एसडीएम श्री बृजेश क्षत्रिय और कार्यपालन अभियंता सुरेश पांडे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। योजना के अंतर्गत वियर की ऊंचाई 1 मीटर बढ़ाई जाएगी। मुख्य नहर  लंबाई 18.30 किलोमीटर, बोरी माइनर 5.30 किलोमीटर और डोमा माइनर 2.30 किलोमीटर के जीर्णाेद्धार और लाइनिंग का कार्य किया जाएगा। पुराने पुल-पुलिया और अन्य पक्के कार्य का नवनिर्माण कार्य भी किया जाएगा। योजना के पूर्ण होने पर राजनांदगांव जिले के 3 ग्रामों में कुल 185 एकड़ रकबा और दुर्ग जिले के 9 ग्रामों में कुल 3080 एकड़ रकबा में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा। इस प्रकार राजनांदगांव और दुर्ग जिले में कुल 3265 एकड़ में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा। स्थानीय कृषकों को इसका लाभ मिलेगा। सिंचाई की इस सुविधा से किसान भविष्य में फसल विविधता को सरलता से अपना सकेंगे।

स्वामी आत्मानंद स्कूल भवन का किया भूमिपूजन 

इस अवसर पर कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे ने स्वामी आत्मानंद स्कूल भवन का भूमिपूजन भी किया। इसकी लागत एक करोड़ 65 लाख रुपए है। इस अवसर पर रविंद्र चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ के बच्चे प्रतिभाशाली होने के बावजूद अंग्रेजी में कमी की वजह से पीछे रह जाते थे। अब इन स्कूलों के माध्यम से इन प्रतिभाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। 

Check Also

प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व है गोवर्धन पूजा : मुख्यमंत्री साय

हमारी संस्कृति में गौमाता का विशेष स्थान, कृषि और ग्रामीण जीवन की समृद्धि से जुड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!