
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
रविवार को रायपुर जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा की बैठक ग्राम खौना में हुई जिसमें बूथ कमेटी गठन के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई और पदाधिकारियों को निर्देश दिये गए। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी व जोन प्रभारी व सेक्टर प्रभारी उपस्थित थे। खरोरा ब्लाक में 4 जोन हैं जबकि 13 सेक्टर में कुल 98 बूथ हैं। इसमें से खरोरा नगर में 7 बूथ हैं जबकि खरोरा ग्रामीण में 91 बूथ हैं।


प्रत्येक बूथ में बैठक लेकर बूथ गठन करने का निर्णय लिया गया। प्रत्येक बूथ में बूथ कमेटी में कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ताओं को शामिल करने और रजिस्टर बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री द्वय चंद्रशेखर शुक्ला और राजेंद्र साहू, ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उधोराम वर्मा, सौरभ मिश्रा, रूपेश वर्मा, अंकित वर्मा, सरोजिनी वर्मा, कमलेश्वर सिंह ठाकुर, मंडल दास गिलहरे, बलराम नसीने, प्रदीप मढ़रिया, जितेंद्र चंद्राकर, किरण ठाकुर, सीता बाई चौहान, रूपेश मनहरे, रूपेश बघेल मुख्य रूप से उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal