
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज बोरसी में बने प्रधानमंत्री आवासों की समस्याओं का जायजा लिया। यहां के नागरिकों की शिकायतें सुनने के बाद महापौर ने अफसरों से समस्या का तत्काल समाधान करने कहा। महापौर ने प्रधानमंत्री आवास परिसर में गंदगी देखकर सुपरवाइजर पर नाराजगी जताते हुए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।
पेयजल समस्या दूर करने महापौर ने दस हज़ार लीटर क्षमता की पानी टंकी लगाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। यहां बनी नालियों के आउटलेट की व्यवस्था न होने के कारण कच्ची नाली खोदने और नाली निर्माण का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। परिसर के ओपन स्पेस में पानी भर गया है। इसकी सफाई कराने और चारों ओर फेंसिंग कराते हुए बच्चों के खेलने के लिए ग्राउंड विकसित करने के निर्देश दिये।
महापौर ने अधिकारियों से कहा कि आवास परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण करने प्रस्ताव तैयार करें। इस सम्बन्ध में जल्द से जल्द योजना बनाकर आवास में सुविधाएं उपलब्ध कराएं। निरीक्षण के दौरान लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, पार्षद गायत्री साहू, एल्डरमेन रत्ना नारमदेव, कार्यपालन अभियंता जितेंद्र समैया, सहायक अभियंता आर के पालिया मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal