द सीजी न्यूज डॉट कॉम
सरगुजा के कलेक्टर ने लुण्ड्रा तहसील के पटवारी (हल्का नंबर 28 ससौली) पूनम टोप्पो को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्टर ने यह कार्यवाही पटवारी द्वारा ग्रामीणों से बी-1 में नाम सुधारने, फौती और नामांतरण के लिये अवैधानिक ढंग से राशि की मांग किए जाने के मामले में की है। पटवारी पूनम टोप्पो द्वारा एक ग्रामीण से बी-1 में नाम सुधारने, फौती एवं नामांतरण के लिए मोटी रकम की मांग का ऑडियो-वीडियो आज सोशल मीडिया में वायरल हो गया था। यह मामला प्रकाश में आने पर उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर तहसील कार्यालय लुण्ड्रा में अटैच किए जाने का आदेश जारी किया गया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal