द सीजी न्यूज डॉट कॉम
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार शुक्रवार 24 सितम्बर को दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री गुरू रूद्रकुमार राजधानी स्थित अपने शासकीय निवास सतनाम सदन से दोपहर 1 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1.45 बजे दुर्ग जिले के भिलाई-3 पहुचेंगे। वे वहां एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ करेंगे। मंत्री गुरु रुद्रकुमार वहां से 2.15 बजे भिलाई-चरोदा इंदिरा नगर के हथखोज वार्ड पहुचेंगे। वे वहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात मंत्री गुरु रुद्रकुमार रायपुर के लिए रवाना होंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal