Breaking News

पटरीपार में जलभराव की समस्या दूर करने 40 लाख रु की लागत से बनेगी नाली : 7 लाख की लागत से सीमेंट सड़क : वोरा

  • जर्जर स्कूल भवन का संधारण करने अफसरों को दिये निर्देश
  • वोरा के निर्देश पर चलाया गया सफाई अभियान

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

विधायक अरुण वोरा ने आज फिर पटरीपार एरिया की समस्याओं का जायजा लिया। वार्ड 19 कैलाश नगर में स्थानीय नागरिकों ने बस्ती में  बारिश का पानी भरने की समस्या की जानकारी दी। नागरिकों ने बताया कि यहां रेलवे का पानी भी भर जाता है। जलभराव की समस्या का निराकरण जरूरी है। वोरा ने दौरे के दौरान ही विधायक वोरा ने 40 लाख रुपए की लागत से निर्माण कार्य कराने की स्वीकृति दी। वोरा ने तत्काल निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिये।

वोरा ने वार्ड पार्षद काशी राम रात्रे सहित स्थानीय नागरिकों की मांग पर 7 लाख रुपए की लागत से सीमेंट सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश भी दिये। वोरा ने शासकीय प्राथमिक शाला, कैलाश नगर के जर्जर भवन का भी निरीक्षण किया। वोरा ने निगम अधिकारियों को तत्काल भवन का संधारण करने के निर्देश दिये।

पार्षद काशीराम रात्रे ने बताया कि वार्ड में मोर जमीन मोर मकान योजना के तहत 65 मकानों का निर्माण किया जा रहा है। विधायक अरुण वोरा ने अफसरों को निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जनहित में मोर जमीन मोर मकान योजना के तहत पक्के आवास बनाने राशि स्वीकृत की जा रही है। सभी आवास गुणवत्ता के साथ बनाए जाएं। वोरा ने इन आवासों का निर्माण कार्य तत्काल पूरा करने के निर्देश भी दिये।

वार्ड दौरे के दौरान कातुलबोड की पार्षद व एमआईसी मेंबर जयश्री जोशी, निर्मला साहू, एल्डरमेन हरीश साहू, प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक धन्नू साहू, नगर निगम के ईई राजेश पांडेय, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, सबइंजीनियर राजकिशोर पालिया, गिरीश दीवान, राजेंद्र ढबाले, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष महीप सिंह भुवाल, निखिल खिचरिया, पप्पू श्रीवास्तव, दीपिका साहू, स्वच्छता निरीक्षक मेन सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Check Also

प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व है गोवर्धन पूजा : मुख्यमंत्री साय

हमारी संस्कृति में गौमाता का विशेष स्थान, कृषि और ग्रामीण जीवन की समृद्धि से जुड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!