- दुर्गा पंडाल, पूजा स्थल का कचरा लेने निगम से अलग-अलग वाहन जाएंगे

द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग / नवरात्र पर्व शुरू होने से पहले महापौर धीरज बाकलीवाल और निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर शहर में आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिये हैं। महापौर ने नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में प्रकाश व्यवस्था, सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिये हैं। सड़कों पर गढ्ढे भरने पैचवर्क करने के निर्देश देते हुए महापौर ने कहा कि देवी दर्शन के लिये शहरी इलाके के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। नागरिकों को आवागमन में परेशानियों का सामना न करना पड़े, जिसके लिए शहर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था होना चाहिये।
महापौर ने कहा शहर के मंदिरों समेत पुरानी गंज मंडी, माँ चंडी माता चौक, महाराजा चौक, स्टेशन रोड, मालवीय नगर, कसारीडीह, केलाबाड़ी, डिपरा पारा, बैद्यनाथ पारा, शनिचरी बाजार, सत्ती चौरा, गंज पारा, पंचशील नगर, नया पारा, पद्मनाभपुर, बैगा पारा, शहीद चौक समेत अन्य स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था के साथ साफ-सफाई, मार्किंग के साथ सड़कों पर गढ्ढे भरने का काम किया जाए।
बैठक में दुर्गोत्सव समितियों के पदाधिकारियों से अपील करते हुए कहा गया कि कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए कोरोना गाइडलाइन का पालन अवश्य करें। मास्क और सेनिटाइजर की व्यवस्था पंडाल स्थल पर रखें। कोरोना जांच शिविर लगाने के लिए जिला चिकित्सालय से सहयोग लिया जाएगा। शहर में दुर्गा पंडालो में पर्याप्त सफाई व्यवस्था बनाने के लिये पृथक से डस्टबिन निगम द्वारा दिये जाएंगे। भंडारा और पूजा सामग्री को अलग-अलग डस्त बिन में एकत्रित किया जाएगा। बैठक में एमआईसी मेंबर अब्दुल गनी, दीपक साहू, संजय कोहले, भोला महोबिया, हमीद खोखर, मनदीप सिंह भाटिया, विजेंद्र भारद्वाज के अलावा कार्यपालन अभियंता एमपी गोस्वामी, कार्यपालन अभियंता राजेश पांडेय, जितेन्द्र समैया, प्रकाश चंद थवानी, दुर्गेश गुप्ता, वीपी मिश्रा, आरके पालिया उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal