Breaking News

कोरोना से जीतने के लिए टीकाकरण की मजबूत कड़ी बनानी होगी : कलेक्टर

  • टीकाकरण हेतु सोमवार को महाअभियान
  • कोरोना के तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए हर एक को सुरक्षित करना है
  • हर शहर और गांव तक पहुंचे टीकाकरण का संदेश

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव/ कोविड-19 से सुरक्षा के लिए टीकाकरण हेतु सोमवार को महाअभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले के सभी नागरिकों से टीकाकरण कराने का आव्हान किया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण की विभीषिका से जूझकर हम उबरे हैं। इस घातक संक्रमण ने विश्व भर में मानवता को पीड़ा पहुंचाई है। पिछली दो लहर की त्रासदी दुखद रही है। कोरोना की तीसरी लहर हमारे दरवाजे पर दस्तक दे रही है।

कलेक्टर ने कहा कि जिले की समस्त जनता को सुरक्षित रखने के लिए एक बार फिर पूरी ऊर्जा के साथ इस अभियान को गति प्रदान करना जरूरी है। हर शहर और गांव तक टीकाकरण का संदेश पहुंचाना है। हमारे स्वास्थ्यकर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मितानिनों ने टीकाकरण के लिए अपनी ताकत झोंक दी है। युद्ध स्तर पर टीकाकरण के लिए टीम लगी हुई है। कोरोना से जीतने के लिए हर एक को मेहनत करना होगा। टीकाकरण की मजबूत कड़ी बनानी होगी।

कलेक्टर ने अपील करते हुए कहा कि कोरोना के खतरनाक वायरस का आक्रमण दोबारा होने से पहले हर एक को सुरक्षित करना है। विश्वास है कि कोरोना की लहर को हराने के लिए जिले की जनता जागरूकता की इस लहर को तेज गति से आगे बढ़ाएगी। टीकाकरण के लिए सभी व्यापक स्तर पर कार्य करेंगे। जिन्होंने टीका लगाया है, उनका यह फर्ज है कि वह दूसरों को भी टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करें। इस अभियान का सीधा संबंध जनसहभागिता से है। जन-जन तक यह संदेश पहुंचाएं। जिले में महिलाओं ने पुरूषों की तुलना में अधिक संख्या में टीका लगाया है।  समर्पण और निष्ठा के साथ टीकाकरण के लिए जागरूक नागरिक होने का दायित्व निभाना जरूरी है।

Check Also

ट्रंप के खासमखास हैं निगम कमिश्नर … शायद इसीलिये मनमानी चल रही … कोई रोकटोक नहीं लगा पा रहा है…

भिलाई के भाजपा विधायक रिकेश सेन की एक नहीं सुनते कमिश्नर, अगर सुनते तो भिलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!