द सीजी न्यूज डॉट कॉम

स्वामी आत्मानंद जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 6 अक्टूबर को पाटन में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रम एवं नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया करेंगे। कार्यक्रम के विशेष अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा, खादी ग्रामोद्योग के सदस्य हेमंत देवांगन, जनपद उपाध्यक्ष बलदाऊ भाले और विधायक प्रतिनिधि तरुण बिजौर विशिष्ट अतिथि होंगे।

कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में आज 4 अक्टूबर को पाटन में पाटन ब्लॉक और जामगांव आर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू, सीएम के ओएसडी आशीष वर्मा, जनपद अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप, अश्वनी साहू, अशोक साहू, हेमंत देवांगन, कौशल चन्द्राकर, मेहत्तर वर्मा, रमन टिकरिया, राकेश ठाकुर, देवकुमार निषाद, कमलेश मिश्रा, संजय यदु, कमलेश नेताम, राजेश ठाकुर, महेंद्र वर्मा, राजाराम गहरवार, रूपचंद साहू मुख्य रूप से उपस्थित थे।
बैठक में कांग्रेस वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पौने तीन साल के कार्यकाल में कोरोना जैसे वैश्विक संकट से निपटने के लिये व्यापक इंतजाम करने के साथ ही प्रदेश के विकास में कोई कमी नहीं होने दी। हर वर्ग के विकास और हितों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की है जिसका लाभ प्रदेश के हर वर्ग को मिल रहा है। इन विकास योजनाओं और कांग्रेस सरकार की नीतियों का प्रचार प्रसार करने की जरूरत है। कांग्रेस वक्ताओं ने 6 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम में सभी कांग्रेसजनों और नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति की अपील भी की है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal