Breaking News

योगी सरकार को बर्खास्त करो : उत्तर प्रदेश में किसानों के साथ अन्याय और अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस ने दिया धरना

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में किसानों के साथ हुए अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आज कांग्रेस ने दुर्ग जिला मुख्यालय में तीखा विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर, दुर्ग  ग्रामीण और भिलाई शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में हुए प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट पहुंचा और राष्ट्रपति के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर योगी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान तेज बारिश के बावजूद कांग्रेसी धरना स्थल पर डटे रहे।

धरना प्रदर्शन के दौरान तेज बारिश होने लगी। इस दौरान भीगने से बचने के लिये कई कांग्रेसियों ने कुर्सी सिर पर रख ली।

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की भ्रष्ट सरकार को जब तक उखाड़ कर नहीं फेकेंगे, तब तक कांग्रेसी शांत नहीं बैठेंगे। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में किसानों के साथ अन्याय और अत्याचार योगी सरकार की तानाशाही रवैये को दर्शाता है। यूपी सरकार के मंत्री के बेटे के काफिले ने किसानों को कुचल दिया, जिससे कई किसानों की मौत हो गई।  योगी और मोदी सरकार किसानों की आवाज को दबाना चाहते हैं। देश की जनता किसानों के साथ हुए अपमान का बदला 2024 में मोदी सरकार को उखाड़ फेंक कर करेगी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने योगी सरकार की बर्खास्तगी की मांग करते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है। अब उत्तर प्रदेश और देश से भाजपा की सरकार को उखाड़ कर फेंकने का समय आ गया है। दुर्ग ग्रामीण जिला अध्यक्ष निर्मल कोसरे ने कहा कि सन 1977 में इसी तरीके से भारतीय जनता पार्टी की भ्रष्ट सरकार ने इंदिरा गांधी को पीड़ित परिवार से मिलने के लिए रोका था और आज भारतीय जनता पार्टी की भ्रष्ट सरकार द्वारा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को किसानों के मृतक परिजनों से मिलने से रोका जा रहा है। देश का संविधान खतरे में है। देश की एकता और अखंडता खतरे में है।

भिलाई शहर जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि देश की आजादी खतरे में है। पहले हमारे पूर्वजों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के रूप में अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी थी। आज हम सब कांग्रेसी देश को बचाने के लिए भ्रष्ट भारतीय जनता पार्टी की सरकार से लड़ रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन अलताफ अहमद और आभार प्रदर्शन शहर अध्यक्ष गया पटेल ने किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रदीप चौबे, बीडी कुरैशी, भजन सिंह निरंकारी, महापौर धीरज बाकलीवाल, लक्ष्मण चंद्राकर, सभापति राजेश यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव, आर एन वर्मा,शंकरलाल ताम्रकार, दीपक दुबे,  प्रदेश महामंत्री अरुण सिसोदिया, नीता लोधी,  इरफान खान, सुभद्रा सिंह, कन्या ढीमर, अश्वनी साहू, झुमुक साहू, अब्दुल गनी खान, राजकुमार साहू, अजय मिश्रा, महीप भुवाल, संदीप श्रीवास्‍तव, नासिर खोखर, मनोज मढरिया,  प्रकाश ठाकुर, शिव कुमार वर्मा, आदित्य सिंह, कैलाश नाहटा, नंद कुमार कश्यप, संदीप निरंकारी, राकेश मिश्रा, हेमंत बंजारे, तुलसी साहू, सुमित पवार, जानकी साह, परमजीत भुई, सदा बहार, बृजलाल पटेल, पाशी अली, हेमंत तिवारी, अनीस अली, संजय कोहले, फतेह सिंह भाटिया, राकेश दुबे, अशोक मेहरा, कादिर चौहान, शिवाकांत तिवारी, विकास यादव, सैफ अली, कमलेश नागरची, आयुष शर्मा, कल्याण सिंह ठाकुर, संदीप बक्शी, वहीद चौहान, प्रियंका मोदघरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!