Breaking News

जम्मू-कश्मीर रवाना हुए विधायक वोरा : कश्मीर सरकार को देंगे आदिवासी नृत्य महोत्सव का निमंत्रण

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने माँ दुर्गा के दर्शन कर पूजा अर्चना की और शहर के सर्वांगीण विकास, आम जनता की सुख समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। दर्शन के बाद वोरा कश्मीर के लिये रवाना हो गए। वोरा जम्मू कश्मीर के शीर्ष नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों को राज्य के बहुप्रसिद्ध आदिवासी नृत्य महोत्सव के आयोजन का विधिवत आमंत्रण देने हेतु कश्मीर प्रवास पर गए हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर वरिष्ठ कांग्रेस विधायकों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों, संस्कृति मंत्रियों और मुख्य सचिव को स्वयं जा कर महोत्सव का निमंत्रण दें। इसी सिलसिले में वोरा कश्मीर रवाना हुए हैं। उनके साथ एडीएम खेमलाल वर्मा भी कश्मीर गए हैं। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद राज्य की संस्कृति के संवर्धन व संरक्षण के लिए प्रतिवर्ष राजधानी रायपुर में ट्राइबल नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कोरोना की लहर के बाद यह पहला बड़ा शासकीय आयोजन होगा जिसमें सभी राज्यों के पारंपरिक नर्तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।

कश्मीर रवाना होने से पहले वोरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तारीफ करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश की सनातन संस्कृति व परंपरा का संरक्षण करने का कार्य कर रही है। ट्राइबल नृत्य महोत्सव में हर राज्य के विलुप्तप्राय हो रहे नृत्य कला को पुनर्जीवन मिल रहा है। आने वाली पीढ़ी को भी अपनी परंपरागत कलाओं को सीखने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।

Check Also

ट्रंप के खासमखास हैं निगम कमिश्नर … शायद इसीलिये मनमानी चल रही … कोई रोकटोक नहीं लगा पा रहा है…

भिलाई के भाजपा विधायक रिकेश सेन की एक नहीं सुनते कमिश्नर, अगर सुनते तो भिलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!