Breaking News

डोंगरगढ़ मंदिर पदयात्रा पर रोक के बावजूद पड़ोसी जिलों से आ रहे हैं पदयात्री : राजनांदगांव कलेक्टर ने पड़ोसी जिलों के कलेक्टरों को लिखा पत्र

  • कलेक्टर ने कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ आने वाले पदयात्रियों को यात्रा के प्रारंभ में ही रोकने के लिए दुर्ग, बेमेतरा, कवर्धा और बालोद जिले के कलेक्टरों को लिखा पत्र

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव / कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए क्वांर नवरात्रि में मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ आने वाले पदयात्रियों को यात्रा के प्रारंभ में ही रोकने के लिए सर्व संबंधितों को आदेशित करने दुर्ग, बेमेतरा, कवर्धा और बालोद के कलेक्टर को पत्र लिखा है।

कलेक्टर ने पत्र में लिखा है कि मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में 7 से 15 अक्टूबर 2021 तक आयोजित क्वांर नवरात्रि के अवसर पर आयोजित मां बम्लेश्वरी की पदयात्रा और मेला व मीनाबाजार को एहतियातन इस वर्ष स्थगित किया गया है। राजनांदगांव जिले के अलावा अन्य जिले से बड़ी संख्या में पदयात्री मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने डोंगरगढ़ आते हैं। पदयात्रियों को पदयात्रा के प्रारंभ में ही सूचित कर रोका जाना आवश्यक है।

Check Also

ट्रंप के खासमखास हैं निगम कमिश्नर … शायद इसीलिये मनमानी चल रही … कोई रोकटोक नहीं लगा पा रहा है…

भिलाई के भाजपा विधायक रिकेश सेन की एक नहीं सुनते कमिश्नर, अगर सुनते तो भिलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!