Breaking News

शहर में खुलेगी जेनेरिक दवा की दो दुकानें : 15 अक्टूबर को मुख्यमंत्री करेंगे वर्चुअल शुभारंभ

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप दुर्ग शहर में मुख्यमंत्री सस्ती दवा योजना शुरू की जा रही है। विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार मानते हुए कहा है कि शहर की आम जनता को इस योजना से सस्ती दवाइयां उपलब्ध होगी। नल घर शॉपिंग काम्प्लेक्स और रायपुर नाका मुक्तिधाम के पास जेनेरिक दवाओं की दुकान 15 अक्टूबर से प्रारंभ होने की संभावना है। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा वर्चुअल कार्यक्रम में किया जाएगा। आम नागरिकों को मिलेगी जेनेरिक दवाइयां एमआरपी रेट से 58 % डिकाउंट में मिलेगी।
आज महापौर धीरज बाकलीवाल ने जल कार्य विभाग प्रभारी संजय कोहले, युवा कांग्रेस महासचिव संदीप वोरा के साथ दुकानों का निरीक्षण किया। महापौर ने नगर निगम के अफसरों को 15 अक्टूबर के पहले दोनों दुकानों का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। महापौर ने कहा कि इस योजना से शहर के नागरिकों को जेनेरिक दवा खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। उन्हें यह दवाइयां सस्ती कीमत पर मिलेंगी।

महापौर ने कहा कि इस योजना का प्रमुख उद्देश्य जेनेरिक दवाइयों की बढ़ती हुई मांग, गुणवत्ता का किसी भी रूप में ब्रांडेड दवाइयों से कम न होना, ब्रांडेड दवाइयों से कई गुना कम कीमत पर मिलना है। जेनेरिक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और लोगों को आसानी से इन दवाइयों को उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना एक बेहतर माध्यम साबित होगी।

इन दुकानों में जेनेरिक दवाई के अलावा सर्जिकल आइटम की भी नियमित आपूर्ति की जाएगी। नागरिकों को संजीवनी की दवाएं भी मिलेंगी। मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना में जेनेरिक दवाओं के अलावा अन्य सौंदर्य प्रसाधन सामग्री की बिक्री की जाएगी। ताकि, दुकान का संचालन बिना किसी परेशानी के लाभ के साथ किया जा सके। इन दुकानों पर जेनेरिक दवाओं के अलावा रिंग गार्ड, बाम,आयोडेक्स, विक्स वेपराइजर, डेटाल, इच गार्ड, वेपराइजर मशीन, सेनेटरी पैड, गर्भनिरोधक के अलावा अन्य आइटम की बिक्री भी की जा सकेगी। दुकानदार ब्रांडेड दवाएं नहीं बेच सकेगा।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!