
- वोरा ने किया आग्रह : विभागों के कामकाज में हो रही लेटलतीफी पर रोक लगाएं कलेक्टर : स्वयं करें विभागीय कामकाज की समीक्षा करें
द सीजी न्यूज डॉटकॉम
दुर्ग शहर में 13 करोड़ की लागत से रायपुर नाका और धमधा नाका रेल्वे क्रॉसिंग में बन रहे दोनों अंडरब्रिज का निर्माण दो साल से अधूरा पड़ा है। विधायक अरुण वोरा ने रेलवे विभाग की कछुआचाल पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि काम अधूरा रहने से पटरीपार के हजारों नागरिकों आवागमन में परेशानी हो रही है। वोरा ने कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे से अपील की है कि शहर में चल रहे विकास कार्यों में गति लाने सरकारी विभागों के अफसरों की बैठक लेकर कार्य शीघ्र गति से पूरा कराएं।
वोरा ने कहा कि धमधा नाका अंडरब्रिज का निर्माण अधूरा छोड़ देने से खोदे गए हिस्से पर दोनों किनारों से मिट्टी धंसने लगी है। यहां गंभीर हादसा होने की आशंका भी है। अंडरब्रिज निर्माण कार्य अधूरा छोड़ देने के कारण आवागमन बंद होने से आम नागरिकों के अलावा व्यवसायी भी परेशान हैं। अंडरब्रिज के दोनों ओर के नागरिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। उन्होंने सेतु विभाग के अफसरों को दोनों अंडरब्रिज का निर्माण कार्य तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

आपको बता दें कि धमधा नाका में 11 करोड़ की लागत से अंडरब्रिज, रायपुर नाका क्रासिंग में 8 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य शुरू किया गया था। धमधा नाका अंडरब्रिज मार्च 2019 तक और रायपुर नाका अंडरब्रिज अप्रैल 2019 तक पूरा होना था। तकनीकी कारणों से काम अभी तक अधूरा है। रेलवे अफसरों ने पूर्व में धमधा नाका अंडरब्रिज का निर्माण अक्टूबर 2021 और रायपुर नाका अंडरब्रिज जुलाई 2021 तक पूर्ण करने की संभावना जताई थी।
आज वोरा ने अधूरे अंडरब्रिज का निरीक्षण करने के बाद सेतु विभाग और रेलवे के
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal